
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण (corona virus) में अब उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे मे मामूली बढ़त के साथ नए केस 2.86 लाख हो गए। इससे पहले के दिनों में क्रमश: 2.85 लाख और 2.55 लाख आए थे। इस बीच पॉजिटिविटी रेट जरूर तेजी से बढ़कर बीत दिनों में 19.59% हो गई है। इससे पहले के दिनों में यह क्रमश: 16.16 प्रतिशत, 15.52 प्रतिशत और 20.75 प्रतिशत थी। इस बीच देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 163.84 हो गया है।
भारत में संक्रमण, वैक्सीनेशन और टेस्टिंग की स्थिति
पिछले 24 घंटों में 22 लाख से अधिक खुराक (22,35,267) वैक्सीन खुराक के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक 163.84 करोड़ (1,63,84,39,207) से अधिक हो गया है। यह 1,78,47,482 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 3,06,357 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 3,76,77,328 है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 93.33% है। पिछले 24 घंटे में 2,86,384 नए मामले सामने आए।
भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 22,02,472 हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 5.46% हैं।
देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,62,261 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 72.21 करोड़ (72,21,66,248) कुल परीक्षण किए हैं। देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 17.75% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 19.59% बताई गई है।
राज्यों के पास अभी भी 13.60 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 163.71 करोड़ (1,63,71,18,725) से अधिक टीके की खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई करता है। 13.60 करोड़ से अधिक (13,60,98,246) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।
यह भी पढ़ें
Skin पर 21 घंटे और प्लास्टिक पर 8 दिनों तक जीवित रहता है ओमीक्रोन, रिसर्चर में हुआ खुलासा
coronavirus: संक्रमण में फिर उछाल, बीते दिन मिले 2.85 लाख केस; पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 16.16%
वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम का फोटो एक संदेश है, विज्ञापन नहीं, केरल हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.