CoronaVirus:मामूली बढ़त के साथ Corona के नए केस 2.86 लाख हुए, पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 19.59% पहुंची

देश में कोरोना संक्रमण (corona virus) में अब उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे मे मामूली बढ़त के साथ नए केस 2.86 लाख हो गए। हालांकि पॉजिटिविटी रेट जरूर तेजी से बढ़कर 19.59% हो गई है। इस बीच देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 163.84 हो गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 27, 2022 4:28 AM IST / Updated: Jan 27 2022, 10:09 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण (corona virus) में अब उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे मे मामूली बढ़त के साथ नए केस 2.86 लाख हो गए। इससे पहले के दिनों में क्रमश: 2.85 लाख और 2.55 लाख आए थे। इस बीच पॉजिटिविटी रेट जरूर तेजी से बढ़कर बीत दिनों में 19.59% हो गई है। इससे पहले के दिनों में यह क्रमश: 16.16 प्रतिशत, 15.52 प्रतिशत और 20.75 प्रतिशत थी। इस बीच देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 163.84 हो गया है।

भारत में संक्रमण, वैक्सीनेशन और टेस्टिंग की स्थिति
पिछले 24 घंटों में 22 लाख से अधिक खुराक (22,35,267) वैक्सीन खुराक के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक 163.84 करोड़ (1,63,84,39,207) से अधिक हो गया है। यह 1,78,47,482 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 

Latest Videos

पिछले 24 घंटों में 3,06,357 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 3,76,77,328 है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 93.33% है। पिछले 24 घंटे में 2,86,384 नए मामले सामने आए।

भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 22,02,472 हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 5.46% हैं।

देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,62,261 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 72.21 करोड़ (72,21,66,248) कुल परीक्षण किए हैं। देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 17.75% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 19.59% बताई गई है।

राज्यों के पास अभी भी 13.60 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 163.71 करोड़ (1,63,71,18,725) से अधिक टीके की खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई करता है। 13.60 करोड़ से अधिक (13,60,98,246) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
Skin पर 21 घंटे और प्लास्टिक पर 8 दिनों तक जीवित रहता है ओमीक्रोन, रिसर्चर में हुआ खुलासा
coronavirus: संक्रमण में फिर उछाल, बीते दिन मिले 2.85 लाख केस; पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 16.16%
वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम का फोटो एक संदेश है, विज्ञापन नहीं, केरल हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh