दुनिया में फिर संक्रमण का कहर, एक दिन में मिले 27 लाख केस; भारत में 1.41 लाख केस, ओमिक्रोन के 3071 मामले

Published : Jan 08, 2022, 09:31 AM ISTUpdated : Jan 08, 2022, 11:27 AM IST
दुनिया में फिर संक्रमण का कहर, एक दिन में मिले 27 लाख केस; भारत में  1.41 लाख केस, ओमिक्रोन के 3071 मामले

सार

दुनिया में कोरोना संक्रमण (corona virus) फिर से तेजी से फैल रहा है। अमेरिका और यूरोप के बाद भारत में भी सबसे अधिक केस मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दुनिया में 27 लाख नए केस मिले। भारत में पिछले 24 घंटे में 1.41 लाख नए केस मिले हैं। ओमिक्रोन का आंकड़ा 3071 हो गया है।  

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 150.06 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है
  • भारत में एक्टिव केस 4,72,169 हो गए हैं, सक्रिय मामले 1.34% हैं
  • रिकवरी दर वर्तमान में 97.30 प्रतिशत है
  •  पिछले 24 घंटों में 40,895 रिकवर हुए, अब तक 3,44,12,740 लोग ठीक हुए
  • पिछले 24 घंटे में 1,41,986 नए मामले सामने आए
  • दैनिक सकारात्मकता दर (9.28%)
  • साप्ताहिक सकारात्मकता दर (5.66%)
  • अब तक 68.84 करोड़ टेस्ट हुए

नई दिल्ली. दुनिया में कोरोना वायरस (corona virus) ने फिर से हाहाकार मचा दिया है। अमेरिका और यूरोप के बाद भारत में भी सबसे अधिक केस मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दुनिया में 27 लाख नए केस मिले। भारत में ओमिक्रोन भी फैलता जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच भारत ने वैक्सीनेशन में एक और ऐतहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत में कोविड-19 वैक्सीनेशन(covid 19 vaccination) का आंकड़ा 150 करोड़ पार हो गया है। भारत में पिछले 24 घंटे में 1.41 लाख नए केस मिले हैं। ओमिक्रोन का आंकड़ा 3071 हो गया है।

देश में कोरोना, वैक्सीनेशन और टेस्टिंग की स्थिति
पिछले 24 घंटों में 90 लाख से अधिक खुराक (90,59,360) वैक्सीन के साथ, भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 150.61 करोड़ (150,61,92,903) से अधिक हो गया है। यह 1,60,89,073 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 

पिछले 24 घंटों में 40,895 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 3,44,12,740 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 97.30 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 1,41,986 नए मामले सामने आए हैं। भारत का सक्रिय केसलोएड वर्तमान में यानी एक्टिव केस 4,72,169 पर है। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 1.34% हैं।

देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,29,948 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 68.84 करोड़ (68,84,70,959) कुल परीक्षण किए हैं।  देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 5.66% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 9.28% बताई गई है।

राज्यों के पास 17.88 करोड़ डोज मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक सरकार के माध्यम से 154.77 करोड़ (1,54,77,87,725) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से सप्लाई करता है। 17.88 करोड़ से अधिक (17,88,98,351) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें लगाया जाना है।

मार्च में कम होंगे मामले
बेंगलुरु स्थित एक संस्थान के प्रोफेसर शिव आत्रेय, प्रोफेसर राजेश सुंदरसन और सेंटर फार नेटवर्क इंटेलीजेंस की टीम ने कोरोना को लेकर एक रिसर्च की है। उनके अनुसार विभिन्न राज्यों में तीसरी लहर के चरम में अंतर हो सकता है। कोरेाना के मामले मार्च में कम होंगे। हर रोज 10 लाख तक नए मामले मिल सकते हैं। महाराष्ट्र में रोज 1,75,000 मामले मिल सकते हैं।

दुनिया में 24 घंटे में मिले करीब 27 लाख केस 
कोरोना का संक्रमण यूरोप और अमेरिका के बाद भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है। अगर दुनिया की बात करें, तो 24 घंटे में 26.96 लाख नए कोरोना केस मिले हैं। शुक्रवार को अमेरिका में सबसे ज्यादा 8.49 लाख केस मिले। फ्रांस में 3.28 लाख, ब्रिटेन में 1.78 लाख, भारत में 1.41 लाख, स्पेन में 1.15 लाख, अर्जेंटीना में 1.10 लाख और इटली में 1.08 लाख कोरोना संक्रमित पाए गए। दुनिया में अब तक 30.37 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 25.82 करोड़ रिकवर हुए। एक्टिव केस 4 करोड़ से अधिक हैं। अब तक 54.97 लाख मौतें हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें
Omicron के बढ़ते मरीजों के बीच सरकार ने बदलीं होम आइसोलेशन की गाइडलाइन, जानें कितने दिन बाद होगी जांच
Expert Advice: डेल्टा के मुकाबले कम घातक है ओमिक्रोन, पर तेजी से कर रहा संक्रमित, इसलिए हल्के में न लें
वैक्सीनेशन 150 Cr के पार: PM मोदी बोले-दुनिया के अधिकतर देशों के लिए यह आश्चर्य से कम नहीं

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Imran Khan Health Update: जेल में गई इमरान खान की आंख की रोशनी, मेडिकल रिपोर्ट चौंकाने वाली
Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS