डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के साथ इंजॉय करता दिखा पंजाब किंग्स का यह खिलाड़ी, इस बार IPL में भी नहीं था शामिल

Published : Jun 14, 2022, 10:32 AM IST
डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के साथ इंजॉय करता दिखा पंजाब किंग्स का यह खिलाड़ी, इस बार IPL में भी नहीं था शामिल

सार

Chris Gayle with Preity Zinta: पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल हाल ही में एक पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाब किंग की मालकिन प्रीति जिंटा से मिले। जहां से उन्होंने अपना वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया।

स्पोर्ट्स डेस्क: यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल (universal Boss, Chris Gayle) भले ही अभी क्रिकेट से दूर चल रहे हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर वह खासे एक्टिव है और अपनी लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वह आए दिन इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सोमवार को उन्होंने अपनी आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (Punjab kings) की मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया। जिसमें क्रिस गेल और प्रीति जिंटा एक दूसरे के साथ मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं कि पंजाब की टीम का रियूनियन कैसे हुआ...

गेल और प्रीति की मस्ती
सोमवार को क्रिस गेल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई सारे वीडियोज शेयर किए। यह वीडियो किसी शादी के फंक्शन का दिखाई पड़ रहा है। यहां बैकग्राउंड में पंजाबी गाने चलाए जा रहे हैं। इस बीच इस वीडियो के एक पार्ट में पंजाब किंग्स की मालकिन और बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भी नजर आ रही है। दोनों आपस में कुछ बातचीत करते नजर आ रहे हैं और क्रिस गेल सेल्फी मोड पर दोनों का वीडियो बना रहे हैं। दोनों को एक साथ देख कर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए।

सोशल मीडिया स्टार है गेल
बता दें कि क्रिस गेल अक्सर अपने वीडियोज और फोटोस इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंडियन रैपर एमिवे बंटाई के साथ अपना वीडियो शेयर किया था। जिसमें दोनों गाड़ी में बैठे अपना गाना जमैका टू इंडिया गाते हुए मौज मस्ती करते नजर आ रहे थे। इसके अलावा गेल अपनी धांसू लाइफस्टाइल की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते है।

IPL 2023 में वापसी करेंगे गेल
दूसरी ओर क्रिस गेल के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो फिलहाल वह क्रिकेट से दूर है। दरअसल, पिछले साल आईपीएल के दौरान उन्होंने कहा था कि बायो बबल में रहने के चलते वह काफी घुटन महसूस करने लगे हैं। ऐसे में उन्हें कुछ समय अपने लिए चाहिए और वह इस बार आईपीएल के 15 सीजन में खेलते नजर नहीं आए थे। उनके ना होने से फैंस को काफी निराशा तो हुई थी और इसका खामियाजा पंजाब किंग्स को भी चुकाना पड़ा था, क्योंकि पंजाब की टीम इस बार प्लेऑफ में तक जगह नहीं बना पाई थी। हालांकि, आईपीएल के बीच में ही क्रिस गेल ने ये अनाउंसमेंट किया था कि वह आईपीएल के अगले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

ये भी देखें : मम्मी पापा संग मालदीव्स से छुट्टी मना कर लौटी विराट-अनुष्का की बेटी, कैमरे को देख वामिका ने यूं बनाया मुंह

IPL Media Rights: दुनिया की दूसरी सबसे महंगी लीग बनी IPL, जानें कितने करोड़ में बिका मीडिया राइट

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल