सिडनी में गिरफ्तार श्रीलंकाई क्रिकेटर पर बड़ा आरोप, रेप के इरादे से कई बार महिला का गला भी घोंटा

Published : Nov 10, 2022, 11:11 AM IST
सिडनी में गिरफ्तार श्रीलंकाई क्रिकेटर पर बड़ा आरोप, रेप के इरादे से कई बार महिला का गला भी घोंटा

सार

टी20 विश्वकप 2022 में श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलाका को रेप के आरोप में सिडनी में गिरफ्तार किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट में इस क्रिकेटर पर मुकादमा भी चल रहा है। साथ ही श्रीलंका बोर्ड ने दनुष्का को क्रिकेट के हर फॉर्मेट से बर्खास्त कर दिया है।   

Danushka Gunathilaka. श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका पर आरोप है कि कथित तौर पर रेप की कोशिक के दौरान उसने कई बार महिला का गला भी घोंट दिया था। दनुष्का गुणथिलाका पर सिडनी में एक महिला के साथ रेप करने का आरोप लगाया गया है। वह ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी में कानूनी मुकदमे का सामना कर रहा है। अब यह नया आरोप लगा है कि दनुष्का ने महिला के साथ मारपीट की और कई बार गला घोंटने का भी प्रयास किया। 

क्या आरोप लगा है
श्रीलंकाई ऑलराउंडर दनुष्का गुणाथिलका पर लगे आरोपों के बाद उनका करियर भी तबाह हो गया है। आरोप है कि आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान सिडनी में एक महिला के साथ दनुष्का ने रेप किया है। वहीं श्रीलंका की टीम सुपर 12 से बाहर होने के बाद वापस लौट चुकी है। बलात्कार के आरोप में टीम के जाने से ठीक पहले ही दनुष्का को गिरफ्तार कर लिया गया था। सिडनी की अदालत ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया क्योंकि उस पर कानूनी मुकदमा चल रहा है। उन पर यौन उत्पीड़न के दौरान महिला को बार-बार गला घोंटने का भी आरोप लगाया गया है। यह आरोप साबित होता है तो उन्हें देश में अधिकतम 14 साल की कैद का सामना करना पड़ सकता है।

क्या कहती है ऑस्ट्रेलियाई मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने पुलिस दस्तावेजों के हवाले से कहा है कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाता है कि जब आरोपी ने उसकी कलाई पकड़ी तो महिला ने हाथ हटाने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने उसके गले को कसकर दबा दिया। शिकायतकर्ता उस वक्त बहुत डर गई और लेकिन आरोप ने उसे नहीं छोड़ा। उसने लगातार खींचने की कोशिश की। इससे यह साफ जाहिर होता है कि महिला का साथ जबरदस्ती की गई। 

बर्खास्त हो चुका है क्रिकेटर
श्रीलंका के क्रिकेटर पर लगे आरोपों और गिरफ्तारी के एक दिन बार क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा एक्शन लिया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दनुष्का गुणाथिलाका को क्रिकेट के हर फॉर्मेट से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही बोर्ड ऑस्ट्रेलियाई अथॉरिटी को जांच और मुकदमें पूरी मदद भी करेगा।

यह भी पढ़ें

India V/S England: क्या 1983 का इतिहास दोहरा पाएगा भारत? इस बार अंग्रेजों की सेना से टक्कर बेहद मुश्किल...
 

 


 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच