अरुण जेटली के नाम पर रखा जाएगा इस स्टेडियम का नाम

Published : Aug 27, 2019, 04:22 PM ISTUpdated : Aug 27, 2019, 04:23 PM IST
अरुण जेटली के नाम पर रखा जाएगा इस स्टेडियम का नाम

सार

दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने फैसला किया है कि राजधानी के फिरोज शाह कोटला मैदान का नाम पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली के नाम पर रखा जाएगा। स्टेडियम का नाम 12 सितंबर को बदला जाएगा।

नई दिल्ली. दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने फैसला किया है कि राजधानी के फिरोज शाह कोटला मैदान का नाम पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली के नाम पर रखा जाएगा। स्टेडियम का नाम 12 सितंबर को बदला जाएगा। इसी दिन कोटला मैदान पर एक स्टैंड का नाम विराट कोहली रखने के लिए समारोह रखा गया है। इसका ऐलान डीडीसीए पहले ही कर चुका है। अरुण जेटली ने एम्स में 24 अगस्त को अंतिम सांस ली थी। 

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, यह अरुण जेटली का समर्थन और प्रोत्साहन ही था कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, रिषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने भारत का सम्मान बढ़ाया। 

1999 से 2013 तक डीडीसीए अध्यक्ष रहे थे जेटली
जेटली 1999 में मंत्री बनने के कुछ महीने बाद ही डीडीसीए के अध्यक्ष बने थे। वे इस पद पर 2013 तक बने रहे। जेटली के कार्यकाल में ही स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया गया। इसके अलावा इसकी दर्शक क्षमता बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर का ड्रेसिंग रूम बनवाने का काम भी उन्हीं के अध्यक्ष रहते हुए। 12 सितंबर को कार्यक्रम में  गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरण रिजिजू हिस्सा लेंगे। यह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा।

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, AUS vs OMA: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result ऑस्ट्रेलिया vs ओमान
शादाब बेटा! शाहिद अफरीदी ने अपने ही क्रिकेटर को किस बात पर लताड़ा-WATCH