T20 World Cup: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा न्यूजीलैंड, कब और कहां देखें यह मुकाबला

Published : Oct 22, 2022, 12:06 PM ISTUpdated : Oct 22, 2022, 12:21 PM IST
T20 World Cup: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा न्यूजीलैंड, कब और कहां देखें यह मुकाबला

सार

टी20 विश्वकप में सुपर-12 की जंग शुरू होने वाली है और दोपहर 12.30 बजे से ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। एक तरफ ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम होगी तो दूसरी तरह न्यूजीलैंड की टीम होगी।   

T20 World Cup Updates. टी20 विश्वकप का पहला मैच पिछले साल की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजय अभियान शुरू करना चाहेंगी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की धरती पर विश्वकप जीतना हर टीम का सपना है। यह सुपर मुकाबला आप कब और कहां देख सकते हैं। यह जानकारी हम दे रहे हैं...

न्यूजीलैंड है उपविजेता
2021 का टी20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को ही हराकर जीता था। ऑस्ट्रेलिया के सामन खिताब बचाने की जिम्मेदारी है वहीं न्यूजीलैंड पिछले साल की हार का बदला लेने के लिए मैदान पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया हाल ही में भारत और इंग्लैंड से टी20 सीरीज हार चुका है। जबकि न्यूजीलैंड की को पाकिस्तान ने हराया है। हालांकि टी20 मैच में हर गेम अलग होता है और पिछले रिकॉर्ड बहुत कम मायने रखता है। विश्वकप का इस मुकाबले के साथ ही सुपर-12 का सफर शुरू हो जाएगा और रोजाना कम से कम दो मैच फैंस को देखने को मिलेंगे।

कब और कहां देखें यह मैच
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी प्लर हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर यह मुकाबला खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम में डेविड वार्नर की वापसी हो चुकी है जिसकी वजह से यह माना जा रहा है कि ऑस्ट्रलिया की टीम मजबूत हो चुकी है।

यह है ऑस्ट्रेलिया की टीम- डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।

यह है न्यूजीलैंड की टीम- डेवोन कॉनवे, फिन एलन (विकेटकीपर), केन विलियमसन (सी), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट।

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस: भारत-पाक मैच का कितना प्रेशर? पाकिस्तानी टीम को कैप्टन ने क्यों कहा अच्छी?

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल
India vs New Zealand 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को कितने रनों का दिया लक्ष्य? छा गए भारतीय गेंदबाज