IND vs NZ: विराट के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, एक बार और 0 पर आउट हुए तो हर भारतीय कप्तान को छोड़ देंगे पीछे

विराट कोहली (Virat Kohli) टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए। शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ एजाज पटेल (Azaz Patel) की गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट हुए। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 3, 2021 2:09 PM IST / Updated: Dec 03 2021, 07:43 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच शुक्रवार से मुंबई में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ। मैच के पहले ही दिन खराब अंपायरिंग के कारण विवाद खड़ा हो गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को कीवी गेंदबाज एजाज पटेल (Azaz Patel) की एक गेंद पर अंपायर ने गलत आउट करार दे दिया। मैदानी अंपायर के फैसले से नाखुश होकर विराट ने डीआरएस (DRS) भी लिया। लेकिन इसका भी उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ। तीसरे अंपायर से भी चूक हो गई और उन्हें गलत आउट दे दिया गया। विराट इस फैसले से इतने नाराज दिखे कि मैदान से जाते वक्त बाउंड्री लाइन पर जोर से बल्ला दे मारा। विराट जिस गेंद पर आउट हुए वह भारतीय पारी के 30वें ओवर की अंतिम गेंद थी। इस पारी में वे 4 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए। 

विराट टेस्ट मैचों में 14वीं बार शून्य पर आउट:  

इस मैच में विराट भले ही अंपायर की गलती से शून्य पर आउट हुए हों, लेकिन उनके नाम एक अनचाह रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वे टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार शून्य पर आउट हुए। वहीं बतौर कप्तान वे टेस्ट क्रिकेट में 10वीं बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए। न्यूजीलैंड के खिलाफ वे पहली बार शून्य पर आउट हुए। टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले विराट वर्ल्ड क्रिकेट के संयुक्त रूप से दूसरे कप्तान बन गए हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ भी टेस्ट मैचों में 10 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। वैसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नाम दर्ज है, वे 13 बार शून्य पर आउट हुए। 

बतौर कप्तान टेस्ट मैचों में शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी: 

13 स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड)
10 ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका)
10 विराट कोहली (भारत)
8 माइकल आर्थटन (इंग्लैंड)
8 हैंसी क्रोन्ये (साउथ अफ्रीका)
8 महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

इसी के साथ विराट टेस्ट मैचों में किसी एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। अब टेस्ट एक बार और शून्य पर आउट होते ही वह सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। अब तक एक साल में 4 बार से ज्यादा बार कोई भी भारतीय कप्तान शून्य पर आउट नहीं हुआ है। 

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान: 

4 बिशन बेदी (1976 में)
4 कपिल देव (1983 में)
4 महेंद्र सिंह धोनी (2011 में)
4 विराट कोहली (2021 में) 

एक ही मैच में तीसरी बार शून्य पर आउट हुए विराट-पुजारा: 

इसी मैच में विराट कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा भी शून्य के स्कोर पर आउट हुए। टेस्ट मैचों में ये दूसरी बार हुआ है। इससे पहले दोनों बल्लेबाज पहली बार साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में शून्य पर आउट हुए थे। दूसरी बार दोनों साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs NZ 2nd Test: मैदानी अंपायर ही नहीं, तीसरी 'आंख' ने भी की विराट के साथ नाइंसाफी

IND Vs NZ दूसरा टेस्‍ट: मयंक के शतक से भारत मजबूत, 70 ओवर में 4 विकेट खोकर बनाए 221 रन

Mithali Raj Birthday: जन्मदिन पर इस खिलाड़ी को मिला शानदार तोहफा, इस दिन रिलीज होगी उनकी बायोपिक शाबाश मिट्ठू

Read more Articles on
Share this article
click me!