IND vs SA: पहले दिन के दोनों नाबाद बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटे

Published : Dec 28, 2021, 01:44 PM ISTUpdated : Dec 28, 2021, 02:19 PM IST
IND vs SA: पहले दिन के दोनों नाबाद बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटे

सार

भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन का अपने तय समय पर शुरू हो गया।   

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन का अपने तय समय पर शुरू हो गया। इससे पूर्व मैच के दूसरे दिन लगातार हुई बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। इसके बाद अंपायर्स ने चर्चा कर दूसरे दिन का खेल रद्द कर दिया था। तीसरे दिन आसमान साफ है और धूप भी खिली हुई है। दूसरे दिन के ओवरों के नुकसान के कारण बाकी बचे दिनों के लिए 98 ओवर निर्धारित किए गए हैं।  

केवल 1 रन जोड़कर आउट हुए केएल राहुल  

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत भारत के लिए कुछ खास नहीं रही। भारतीय ओपनर केएल राहुल दिन के चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर कगिसो रबाडा के शिकार बन गए। राहुल अपने पहले दिन के स्कोर में केवल एक रन जोड़ सके और 123 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस पारी में 260 गेंदों का सामना करते हुए इस पारी में 16 चौके और 1 छक्का जमाया। अजिंक्या रहाणे (48 रन) भी अपने खाते में केवल 8 रन जोड़कर चलते बने। राहुल के आउट होने के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 291 रन हो गया।  

पहले दिन शतक जमाकर नाबाद रहे थे केएल राहुल 

मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने 90 ओवरों में तीन विकेट खोकर 272 रन बनाए थे। ओपनर केएल राहुल 122 रन बनाकर नाबाद थे। वहीं अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। पहला दिन पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा था। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 17 ओवरों में 45 रन देकर तीनों महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए थे। 

इसलिए खास रहा राहुल का शतक 

भारतीय ओपनर केएल राहुल का यह शतक कई लिहाज से खास रहा। उनके द्वारा अब तक जमाए गए 7 शतकों में से 6 विदेश सरजमीं पर बने हैं। साउथ अफ्रीका का खिलाफ यह उनका पहला शतक है। साउथ अफ्रीका में शतक जमाने वाले वे केवल दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले वसीम जाफर ने बतौर ओपनर साउथ अफ्रीका में शतक जमाया था। इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये उनका तीसरा शतक है। सेना देशों में केएल राहल का ये चौथा शतक है। सेना (SENA) देशों से मतलब है साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया। 

अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए कोहली 

कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अच्छी शुरुआत के बाद अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। वे 94 गेंदों में 35 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने। इस पारी में उन्होंने 37.23 की औसत से बल्लेबाजी की। इस पारी में उन्होंने 4 चौके जमाए। विराट इस पारी में अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यशाली रहे कि उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। विराट 59 पारियों से शतक नहीं लगा सके हैं। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs SA: विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी को परखने का सही तरीका है: रवि शास्त्री

IND vs SA: डुआने ओलिवियर को टीम में नहीं चुने जाने पर खड़ा हुआ विवाद, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने दी सफाई

Round UP 2021: जडेजा, सहवाग से लेकर बुमराह तक ने अफ्रीका में ही किया था टेस्ट डेब्यू,जानें SA की कुछ खास यादें

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Auction 2026: वो 5 विदेशी गेंदबाज जिनपर नीलामी में हो सकती हैं पैसों की बरसात
6-6-6-6-6-6..., वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आया छक्कों का तूफान, शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड