2 साल बाद बेटे जोरावर से मिलकर भावुक हुए शिखर धवन, अपने 'जिगर के टुकड़े' के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

Published : Feb 20, 2022, 06:20 PM IST
2 साल बाद बेटे जोरावर से मिलकर भावुक हुए शिखर धवन, अपने 'जिगर के टुकड़े' के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

सार

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने बेटे जोरावर (Zoravar) से मिलकर भावुक हो गए। धवन अपने बेटे से पूरे 2 साल बाद मिले हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने बेटे जोरावर (Zoravar) से मिलकर भावुक हो गए। धवन अपने बेटे से पूरे 2 साल बाद मिले हैं। इस खास पल को उन्होंने कैमरे में कैद किया। उन्होंने इस बेटे को गले लगाते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में जोरावर भागकर आते हैं और पिता धवन को गले लगा लेते हैं। 

 

 

धवन ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करत हुए उसके साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "दो साल बाद अपने बेटे से मिला। उसके साथ खेलना, उसे गले लगाना, बातें करना, बहुत इमोशनल पल है। ये पल हमेशा याद रहेगा।" 

यह भी पढ़ें: Kolkata Knight Riders के मालिक शाहरुख खान एक और टीम खरीदने की तैयारी में, अंबानी-अदाणी भी रेस में

सोशल मीडिया पर पोस्ट को किया जा रहा है काफी पसंद 

शिखर धवन के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। धवन के साथी खिलाड़ी मोहित शर्मा ने उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल की इमोजी पोस्ट की। एक यूजर ने लिखा, "बाप-बेटे की जोड़ी।" एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "बाप-बेटे का रिश्ता ही ऐसा होता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "शिखर मानसिक रूप से काफी मजबूत व्यक्ति हैं, मुश्किल वक्त में भी।" 

2 साल से जोरावर मिले शिखर धवन 

शिखर धवन पूरे 2 साल बाद अपने बेटे से मिले हैं। साल 2020 से कोरोना काल के दौरान से ही जोरावर ऑस्ट्रेलिया में हैं। कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया में काफी सख्त नियम हैं और वहां काफी सख्ती के साथ प्रोटोकॉल का पालन कराया जाता है। यही वजह है कि धवन अपने बेटे से इतने लंबे वक्त तक नहीं मिल पाए। 

यह भी पढ़ें: 'क्रिकेट के भगवान' ने थपथपाई 'बिहार के लाल' की पीठ, पहले ही मैच में किया ऐसा कारनामा जो आज तक कोई नहीं कर पाया

फिलहाल जोरावर ऑस्ट्रेलिया में अपनी बहन आलिया और मां के साथ रह रहे हैं। धवन का अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी के साथ पहले ही तलाक हो चुका है। तलाक की घोषणा आयशा की ओर से ही की गई थी। इस बारे में अभी तक धवन की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। आयशा की धवन के साथ दूसरी शादी थी, इससे पूर्व पहली शादी से उन्हें दो बेटियां हुई थीं। धवन और आयशा की शादी साल 2012 में हुई थी, जिसके बाद जोरावर का जन्म हुआ था। 

आईपीएल में पंजाब की ओर से खेलेंगे धवन 

शिखर धवन की काफी समय बाद वेस्टइंडीज के वनडे सीरीज में भारतीय टीम में वापसी हुई थी। अब वे टी 20 टीम का हिस्सा नहीं हैं इसलिए वेस्टइंडीज और आगामी श्रीलंका सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। अब वे सीधे आईपीएल में अपनी टीम पंजाब किंग्स की ओर से धूम मचाते हुए नजर आएंगे। हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन में उन्हें पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। धवन पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे।  

यह भी पढ़ें: 

हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी: टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के एक दिन बाद फॉर्म में लौटे चेतेश्वर पुजारा

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा टेस्ट टीम से बाहर, जानिए दोनों विदाई पर क्या बोले चयन समिति के अध्यक्ष

Team Announced: रोहित शर्मा होंगे भारत के 35वें टेस्ट कप्तान, खराब प्रदर्शन के बाद इन 4 दिग्गजों पर गिरी गाज

PREV

Recommended Stories

सीरीज खत्म होते ही विराट कोहली भक्ति में हुए लीन, विशाखापट्टनम के प्रसिद्ध मंदिर में किए दर्शन
WTC 2025-27 Points Table: ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल कैसा है? जानें भारत की स्थिती