Indian Sports Awards: खेल रत्न पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं मिताली राज, पुरुष क्रिकेट में इन 4 को मिला

Published : Nov 13, 2021, 07:04 PM ISTUpdated : Nov 13, 2021, 07:56 PM IST
Indian Sports Awards:  खेल रत्न पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं मिताली राज, पुरुष क्रिकेट में इन 4 को मिला

सार

मिताली राज (Mithali Raj) देश की ऐसी पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्हें खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Award) से सम्मानित किया गया है। उनसे पहले केवल पुरुष क्रिकेटरों को ही यह पुरस्कार दिया गया है।    

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत की सबसे सफल महिला क्रिकटरों में शुमार मिताली राज (Mithali Raj) के करियर में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मिताली राज देश की ऐसी पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) से सम्मानित किया गया है। इससे पहले किसी भी महिला क्रिकेटर को यह सम्मान प्राप्त नहीं हुआ है। पुरुष क्रिकेट में अब तक केवल 4 क्रिकेटरों को यह सम्मान प्राप्त हो चुका है। 

इन चार पुरुष क्रिकेटरों को मिल चुका है खेल रत्न: 

मिताली राज से पहले पुरुष क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni), विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को यह सम्मान प्राप्त हो चुका है। खेल रत्न भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। पूर्व में इस पुरस्कार का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था। मोदी सरकार (Modi Government) ने इसी साल इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया था। 

 

 

राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ खेल सम्मान समारोह: 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 (National Sports Awards 2021) का आयोजन शनिवार को राष्ट्रपति भवन में किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने खिलाड़ियों को विभिन्न खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में 62 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। मिताली के अलावा पुरुष क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को भी शनिवार को सम्मानित किया गया। धवन को अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award) से सम्मानित किया गया। 

मिताली क्रिकेट करियर: 

मिताली राज महिला क्रिकेट में अपनी अलग पहचान रखती हैं। 38 साल की मिताली को महिला क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर भी कहा जाता है। जिस प्रकार पुरुष क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड्स के शहंशाह माने जाते हैं उसी प्रकार महिला क्रिकेट में मिताली राज के आंकड़ों के आसपास भी दूसरी कोई महिला क्रिकेटर नहीं है। मिताली ने महिला वनडे क्रिकेट में 220 मैचों में 51.32 की प्रभावी औसत से 7391 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 7 शतक और 59 अर्धशतक जमाए हैं। मिताली महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर हैं। 

बात महिला टेस्ट क्रिकेट की करें तो यहां मिताली ने 43.68 की औसत से 12 मैचों में 699 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक जमाया। वहीं महिला टी20 क्रिकेट में भी मिताली का कोई जवाब नहीं है। 89 टी20 इंटरनेशल मैचों में उन्होंने 37.52 की औसत से 2364 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में वे 17 अर्धशतक जमा चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: 

रवि शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- T20 World Cup टीम सिलेक्शन में नहीं ली गई थी मुझसे और विराट से राय

IND vs NZ Test Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम का ऐलान, 5 बड़े खिलाड़ी बाहर, पहली बार इस खिलाड़ी की एंट्री

T20 World Cup 2021: ताजा हो गई 11 साल पुरानी याद, तब माइक हसी ने किया था कमाल

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA: दूसरे टी20i में भारत की हार के 5 सबसे बड़े विलेन
IND vs SA 2nd T20i: न्यू चंडीगढ़ में टीम इंडिया की करारी हार, तिलक वर्मा की विस्फोटक पारी गई बेकार