IPL के इस खिलाड़ी को लगा करोड़ों का चूना, साथी खिलाड़ी ने हड़प कर लिए 1.6 करोड़ रुपए

Published : May 24, 2022, 09:25 AM IST
IPL के इस खिलाड़ी को लगा करोड़ों का चूना, साथी खिलाड़ी ने हड़प कर लिए 1.6 करोड़ रुपए

सार

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को 1.6 करोड़ रुपए का चूना लग गया। दरअसल, उनके साथी खिलाड़ी ने ही उनके साथ यह धोखाधड़ी की। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...

स्पोर्ट्स डेस्क : एक तरफ आईपीएल 2022 (IPL 2022) से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) का सफर खत्म हो गया है। दूसरी ओर बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh pant) अभी अपने हार के गम से उबरे भी नहीं थे कि उन्हें 1.6 करोड़ रुपए का चूना लग गया। दरअसल पंत ने हरियाणा के क्रिकेटर मृणांक सिंह (mriyank Singh) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने हाल ही में एक दूसरे केस में मृणांक को गिरफ्तार किया है। अब इस बात का खुलासा भी हो गया कि इसी शख्स ने ऋषभ पंत के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी की है।

दोस्त की मदद करना पड़ा पंत को भारी
यह तो हम सभी जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर्स को महंगी चीजों का बड़ा शौक होता है। कुछ इसी तरह से ऋषभ पंत को भी महंगी घड़ियों, लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है और इसे सस्ते में खरीदने के चक्कर में ही उन्हें चूना लग गया। दरअसल, जनवरी 2021 में मृणांक ने ऋषभ पंत और उनके मैनेजर को बताया कि वह लग्जरी घड़ी, बैग, ज्वेलरी जैसी महंगी चीजों का बिजनेस करते हैं और इन्हें सस्ते दामों में बेचा करते है। उसने यह भी कहा कि उनसे कई सारे क्रिकेटर भी सामान खरीदते है।  

इसके बाद ऋषभ पंत ने भी मृणांक की बात का भरोसा करते हुए फरवरी 2021 में कुछ लग्जरी घड़ियां उससे मंगवाई। पंत ने इस खिलाड़ी उर्फ ठग को फ्रैंक मुलर वैनगार्ड याचिंग सीरीज की घड़ी खरीदने के लिए 36,25,120 रुपए और रिचर्ड मिल की 1 घड़ी खरीदने के लिए 62,60,000 रुपए दिए। इतना ही नहीं पंत ने उन्हें एक लक्जरी घड़ी और कुछ आभूषण दिए, जिनको मृणांक ने 65,70,731 रुपए में आगे बेचने के लिए खरीदा था। यह पैसे आज तक मृणांक ने उन्हें नहीं लौटाए है।

पुलिस ने पकड़ा आरोपी
इसके बाद ऋषभ पंत ने दिल्ली में मृणांक सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने दूसरे केस में मृणांक सिंह को पेश करने के लिए आर्थर रोड जेल में एक नोटिस जारी किया। इसके बाद मुंबई की जुहू पुलिस ने मृणांक को एक अन्य मामले में 6 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया। यह वही ठग है जिससे ऋषभ पंत घड़ियां खरीदना चाहते थे।

IPL 2022 से बाहर हुई पंत की टीम
दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल प्लेऑफ खेलने का सपना अधूरा रह गया। दरअसल, शनिवार को टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ था, जिसे जीतकर वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती थी। लेकिन मुंबई इंडियंस ने उसे 5 विकेट से हरा दिया। हालांकि, मुंबई खुद तो प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर थी, लेकिन उसकी जीत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ की टिकट थमा दिया।

ये भी देखें : IPL 2022, SRH vs PBKS: इस घातक खिलाड़ी ने फेंकी ऐसी गेंद की चित हो गया पंजाब का कप्तान, रोकना पड़ा मैच

IPL प्ले ऑफ का पहला मुकाबला, 10 तस्वीरों में देखें कैसी चल रही है गुजरात और लखनऊ की तैयारी जीत की

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल