IPL 2022 UPDATE: लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल समेत इन तीन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा, इतनी राशि में तय हुई डील

Published : Jan 18, 2022, 03:37 PM ISTUpdated : Jan 18, 2022, 04:27 PM IST
IPL 2022 UPDATE: लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल समेत इन तीन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा, इतनी राशि में तय हुई डील

सार

आईपीएल की नई टीम लखनऊ ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को अपने दल में शामिल कर लिया है।

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए इस वक्त एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आईपीएल की नई टीम लखनऊ ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को अपने दल में शामिल कर लिया है। राहुल लखनऊ टीम के कप्तान भी होंगे। फ्रेंचाइज ने राहुल के अलावा दो अन्य खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ा है, जिनमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और अनकैप्ड भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई हैं। 

लखनऊ के पर्स में बचे 60 करोड़ रुपए 

केएल राहुल का लखनऊ टीम के साथ जुड़ना पहले से ही तय माना जा रहा था, दोनों पक्षों के बीच कुछ समय से बातचीत जारी थी। पैसों के लेकर दोनों पक्षों में रजामंदी नहीं बन रही थी। पूर्व में सूचना आई थी कि लखनऊ ने केएल राहुल को 18 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं। अब ताजा जानकारी के मुताबिक लखनऊ ने केएल राहुल को 15 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। वहीं स्टोइनिस को 11 करोड़ और रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपए इस डील के तहत मिलेंगे। इन तीन खिलाड़ियों को खरीदने के बाद अब लखनऊ के पर्स में कुल 60 करोड़ रुपए ही बचे हैं। अब इसी राशि से फ्रेंचाइजी को पूरी टीम खड़ी करनी होगी। 

राहुल ने इसलिए छोड़ा था पंजाब किंग्स का साथ  

केएल राहुल साल 2018 से पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे। पिछले दो सीजन से तो वे टीम की कमान भी संभाल रहे थे। उनके पंजाब छोड़ने के दो कारण प्रमुख रहे। एक तो उनकी मांग थी कि उन्हें अधिक पैसे दिए जाएं। दूसरी उनकी टीम पंजाब का प्रदर्शन कुछ नहीं चल रहा था। राहुल एक सफल फ्रेंचाइजी के साथ अधिक राशि में जुड़ना चाहते थे। लखनऊ ने उन्हें अधिक राशि भी दी और साथ ही कप्तानी भी ऑफर की। राहुल ने सही अवसर देखते हुए इस मौके को दोनों हाथों से लपक लिया। 

अपना फायदा देख लगातार पाला बदलते रहते हैं राहुल 

केएल राहुल ने साल 2013 में अपना आईपीएल करियर शुरू किया था। आईपीएल करियर की शुरुआत उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से की थी। इसके बाद राहुल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद गए। इसके दो साल बाद वे 2016 में पंजाब फ्रैंचाइजी (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेलने लगे। इसके बाद वे वापस रॉयल चैलेंजर्स में आ गए। एक साल आरसीबी के लिए खेलने के बाद वे वापस 2018 में पंजाब में आ गए। 

लखनऊ के दल में शामिल हैं ये दिग्गज

हाल ही में फ्रेंचाइजी द्वारा जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर को हेड कोच बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार बतौर कप्तान दो बार चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर को टीम मेंटोर बनाया गया है। इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विजय दहिया को बतौर सहायक कोच टीम के साथ जोड़ा गया है। 

आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम है लखनऊ 

लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम है। पिछले साल हुई नीलामी प्रक्रिया में आरपी संजीव गोयनका ग्रुप ने 7,090 करोड़ (लगभग 940 मिलियन अमरीकी डॉलर) खर्च कर टीम का मालिकाना हक हासिल किया था। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022: हार्दिक करेंगे अहमदाबाद की कप्तानी, 15 करोड़ में डील तय, राशिद पर भी हुई पैसों की बारिश

IPL 2022 Update: आईपीएल नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI ने नामांकन की समय सीमा बढ़ाई

IPL 2022 Update: KKR ने इस पूर्व क्रिकेटर को बनाया गेंदबाजी कोच

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 बना संन्यास का साल: इन 8 स्टार खिलाड़ियों ने लिया रिटायरमेंट
IPL Mini Auction 2026: किस टीम को चाहिए कौन सा खिलाड़ी? जानिए पूरा प्लान