मैक्सवेल को RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा, जानिए कौन है IPL इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी

Published : Feb 18, 2021, 03:58 PM ISTUpdated : Feb 18, 2021, 05:27 PM IST
मैक्सवेल को RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा, जानिए कौन है IPL इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी

सार

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चल रही है। RCB ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैक्सवेल को 14.25 करोड़ में खरीदा। हालांकि, वे इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। 

चेन्नई. इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चल रही है। RCB ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैक्सवेल को 14.25 करोड़ में खरीदा। हालांकि, वे इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी नहीं बन पाए।

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करें, तो यह रिकॉर्ड अब अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के नाम हो गया है। उन्हें गुरुवार को ही राजस्थान ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। इससे पहले यह रिकॉर्ड पेट कमिंस के नाम था। उन्हें पिछले साल केकेआर ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। स्टोक्स को पुणे ने 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।


क्यों महंगे बिके मैक्सवेल ?
मैक्सवेल को सीमित ओवर के खेल में अहम खिलाड़ी माना जाता है। वे लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। मैक्सवेल का टी-20 में का स्ट्राइक रेट 152.05 का है। उन्होंने 331 छक्के और 529 चौके जमाए हैं। IPL में उन्होंने 82 मैचों में 1505 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 154.67 का है। इसमें 91 छक्के और 118 चौके शामिल हैं। इतना ही नहीं टी-20 में अब तक उन्होंने 108 विकेट भी लिए। बिग बैश लीग के पिछले सीजन में मैक्सवेल ने 14 मैच में 379 रन बनाए थे।

IPL ऑक्शन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... 

मैक्सवेल को RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा, जानिए कौन है IPL इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी

आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना ये अफ्रीकन प्लेयर, टूटा 6 साल पुराना युवराज का रिकॉर्ड

IPL Auction 2021: पहली आईपीएल के ऑक्शन में दिखा शाहरुख का बेटा, जूही की बेटी भी आई नजर

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 April 2026, सुपर संडे के दो बड़े मैच! टाइमिंग से पिच रिपोर्ट तक, देखें फुल डिटेल्स
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SRH vs CSK, DC vs RCB: कल का मैच कौन जीता, IPL Result हैदराबाद बनाम चेन्नई और दिल्ली बनाम बेंगलुरु