IPL Nilami 2022: पहले दिन बिके 74 खिलाड़ी, रैना समेत 23 को नहीं मिला खरीददार, ईशान बिके सबसे महंगी कीमत पर

Published : Feb 12, 2022, 11:31 PM ISTUpdated : Feb 12, 2022, 11:34 PM IST
IPL Nilami 2022: पहले दिन बिके 74 खिलाड़ी, रैना समेत 23 को नहीं मिला खरीददार, ईशान बिके सबसे महंगी कीमत पर

सार

इस नीलामी में 10 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर बोली लगाकर खरीदा गया। दस करोड़ी क्लब में 7 भारतीय खिलाड़ी शामिल रहे। तेज गेंदबाज आवेश खान ऐसे पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने जिन्हें 10 करोड़ रुपए में खरीददार मिला। आवेश को आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Prekmier League) के 15वें सीजन के लिए शनिवार को दो दिवसीय मेगा नीलामी (Mega) शुरू हुई। नीलामी के पहले दिन 74 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। बाएं हाथ के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सबसे महंगे बिके। उन्हें 15.25 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। नीलामी के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर तेज गेंदबाज दीपक चाहर रहे। चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। 

शाहरुख और राहुल की लगी लॉटरी 

इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इतना ही नहीं अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी सभी फ्रेंचाइजी ने जमकर धन की वर्षा की। तमिलनाडु के स्टार ऑलराउंडर शाहरुख खान और राहुल तेवतिया को बेस प्राइस से कहीं अधिक ऊंची बोली पर खरीदा गया। इन दोनों को 9-9 करोड़ में खरीदा गया। जबकि इनकी बेस प्राइस केवल 40 लाख रुपए की थी। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: अवेश खान बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, 10 करोड़ रुपये में लखनऊ ने खरीदा

10 खिलाड़ी बने दस करोड़ी 

इस नीलामी में 10 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर बोली लगाकर खरीदा गया। दस करोड़ी क्लब में 7 भारतीय खिलाड़ी शामिल रहे। तेज गेंदबाज आवेश खान ऐसे पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने जिन्हें 10 करोड़ रुपए में खरीददार मिला। आवेश को आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। 

टीमों के पास बचा 173 करोड़ का बजट 

आईपीएल के 15वें सीजन के लिए हुई नीलामी में शनिवार को जब सभी दस टीमें मैदान में उतरीं तब उनके जेब में 563.50 करोड़ रुपए थे। शनिवार को सभी ने मिलकर 390.1 करोड़ रुपए के खिलाड़ी खरीदे। अब सभी दस टीमों के पास 173.40 करोड़ रुपए शेष बचे हैं। नीलामी में इस बार कुल 600 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। पहले दिन कुल 97 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इनमें से 74 खिलाड़ियों को खरीददार मिले, जबकि 23 प्लेयर पर किसी ने भरोसा नहीं दिखाया। नीलामी रविवार को भी जारी रहेगा। 

यह भी पढ़ें: IPL Nilami 2022: जानिए कौन हैं शाहरुख खान? जिन्हें मिली अपनी बेस प्राइस से 22.5 गुना ज्यादा कीमत

शार्दुल पर दिल्ली ने दिखाया भरोसा 

भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इस बीच, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को गुजरात जायंट्स ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा।

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा। श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ रुपए खर्च कर अपने दल में शामिल किया। 

अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज रवि श्रीनिवासन साई किशोर को गुजरात जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ कड़े संघर्ष के बाद 3 करोड़ रुपए में खरीदा। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श ने कुछ फ्रेंचाइजी से दिलचस्पी ली और अंत में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6.5 करोड़ रुपए में चुना। 

यह भी पढ़ें: IPL Nilami 2022: ये हैं नीलामी के पहले दिन के 10 धन कुबेर, इन खिलाड़ियों को मिली 10 करोड़ से ऊपर की रकम

पंजाब के हुए शिखर धवन  

इससे पहले नीलामी में भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पर सबसे पहली बोली लगी। उन्हें पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पेट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपए में लिया। 

साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा। कीवी पेसर ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ रुपए में अपने साथ रखा। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदकर अपने गेंदबाजी विभाग को मजबूत किया। 

यह भी पढ़ें: 

IPL Nilami 2022: Mr. IPL समेत ये बड़े खिलाड़ी कभी थे अपनी टीम के फेवरेट, इस बार नहीं मिला खरीददार

IPL Nilami 2022: सभी फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर्स पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा, अब तक इनकी चमकी किस्मत

IPL Nilami 2022: मुंबई ने ईशान किशन के लिए लगाई अब तक की सबसे ऊंची बोली, युवराज का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

सीरीज खत्म होते ही विराट कोहली भक्ति में हुए लीन, विशाखापट्टनम के प्रसिद्ध मंदिर में किए दर्शन
WTC 2025-27 Points Table: ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल कैसा है? जानें भारत की स्थिती