IPL Nilami 2022: मुंबई ने ईशान किशन के लिए लगाई अब तक की सबसे ऊंची बोली, युवराज का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

Published : Feb 12, 2022, 05:17 PM ISTUpdated : Feb 12, 2022, 05:19 PM IST
IPL Nilami 2022: मुंबई ने ईशान किशन के लिए लगाई अब तक की सबसे ऊंची बोली, युवराज का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

सार

अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर ईशान किशन के लिए चार टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ईशान के लिए मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। अंत में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस अपने साथ जोड़ने में कामयाब रही। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) को शनिवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की मेगा नीलामी 2022 (Mega Auction 2022) में 15.25 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि खर्च कर फिर से अपने साथ जोड़ा है। 

अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर ईशान किशन के लिए चार टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ईशान के लिए मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। अंत में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस अपने साथ जोड़ने में कामयाब रही। 

यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं IPL 2022 के करोड़पति खिलाड़ी: श्रेयस को KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा, शिखर धवन की जेब में 8.25 c

2 करोड़ से पहुंचे 15.25 करोड़ पर 

ईशान को लेकर पहले से ही उम्मीद थी कि कई फ्रेंचाइजियों के बीच होड़ देखने को मिलेगी। ईशान की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। यहां से फ्रेंचाइजियों की होड़ के चलते वे बड़ी कीमत पाने में सफल रहे जो 15.25 करोड़ तक पहुंच गई। नीलामी के दौरान ऐसा लगा की मुंबई को हर हाल में ईशान चाहिए था। हालांकि इस होड़ में मुंबई काफी आगे निकल गया। 

युवराज का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा 

एक समय लग रहा था कि किशन आईपीएल के सबसे महंगे प्लेयर बन जाएंगे लेकिन वे रिकॉर्ड बनाने से कुछ कदम पीछे रह गए। इसके बावजूद ईशान आईपीएल में दूसरी सबसे ऊंची बोली पाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ऊंची बोली का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम दर्ज है। युवराज को 16 करोड़ रुपए तक की राशि मिल चुकी है। आईपीएल के इतिहाल में सबसे महंगी बोली का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्रिस मौरिस के नाम दर्ज है। मौरिस को 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

सबसे महंगे विकेटकीपर बने ईशान 

ईशान किशन ने कई कारणों से अपना नाम आईपीएल की रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है। वे आईपीएल इतिहास के सबसे मंहली बोली पाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ऊंची बोली ईशान किशन के लिए ही लगाई है। इसके अलावा ओवरऑल आईपीएल की नीलामी में बिकने वाले चौथे सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं। 

यह भी पढ़ें:

IPL Nilami 2022: KKR ने श्रेयर पर क्‍यों खर्च कर दिए 12.25 करोड़ रुपए, क्‍या यह तो नहीं सबसे बड़ी वजह

IPL Nilami 2022: UEFA से करीब 3.5 गुना ज्‍यादा अमीर है भारत की Indian Premier League

IPL Nilami 2022: सबसे महंगे ऑलराउंडर के रूप में बिका यह श्रीलंकाई शेर, जानिए क्‍या रही सबसे बड़ी वजह

PREV

Recommended Stories

'ऑस्ट्रेलिया कमजोरों के लिए नहीं...', हार के बाद बेन स्टोक्स बौखलाए, क्रिकेट जगत में आया भूचाल
IND vs SA T20i में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज