किस बात पर भड़क उठीं शमी की बीवी हसीन जहां, कहा- धोनी और कोहली की पत्नियों पर कमेंट क्यों नहीं करते हो

Published : Apr 20, 2022, 12:53 PM ISTUpdated : Apr 20, 2022, 01:22 PM IST
किस बात पर भड़क उठीं शमी की बीवी हसीन जहां, कहा- धोनी और कोहली की पत्नियों पर कमेंट क्यों नहीं करते हो

सार

हसीन जहां (haseen jahan) अपनी इस्ट्राग्राम को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सिंदूर लगी फोटो को सोशल मीडिया में शेयर किया था।  

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का पत्नी हसीन जहां (haseen jahan) अपनी इंस्ट्राग्राम पोस्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके द्वारा की पोस्ट पर टोलर्स जमकर कमेंट करते हैं। इस बार उन्होंने मॉर्डन ड्रेस पहने को लेकर कमेंट किया है। हसीन जहां ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि मॉर्डन ड्रेस पहने से और डांस करने से अगर मैं बुरी औरत हूं तो इंडिया की 90 फीसदी औरतें मुझसे ज्यादा बुरी हैं।

 

 

क्या लिखा हसीन जहां ने
जहीन जहां ने  लिखा- महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और सौरव गांगुली सारे क्रिकेटरों की पत्नियां और बहुत सारे जाने माने प्रसिद्ध लोगों की पत्नियां या उनके घर की औरतें या फिर जितनी भी गैर मुस्लिम या मुस्लिम औरतें जो मॉर्डन ड्रेस पहनती हैं या डांस करती हैं वो सारी औरतें भी उसी कमेंट के लायक हैं जो कमेंट्स मेरे पोस्ट पर होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाते हैं उनकी जिम्मेदारी है कि इस तरह के क्रिमिनल्स को अंजाम तक पहुंचाएं।

फैंस ने किया था कमेंट
बता दें कि हाल ही में हसीन जहां ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें हसीन डांस करती हुई दिखाई दे रही थी। हसीन जहां इस वीडियो में ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहने नजर आईं थीं। इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए थे। जिसके बाद वो टोलर्स के निशाने पर आ गईं थी। इसी वीडियो में ट्रोल होने के बाद उन्होंने इस तरह की पोस्ट की है। 

शमी से विवाद 
बता दें कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के साथ 7 अप्रैल 2014 में शादी की थी। हालांकि इन दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद हसीन जहां अपनी बेटी के साथ अलग रहती हैं। हसीन जहां सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पोस्ट को लेकर हमेशा टोलर्स के निशाने पर रहती  हैं।  
इसे भी पढ़ें- इस क्रिकेटर की पत्नी को उसके पिता ने किया संपत्ति से बेदखल, कुछ दिन पहले वायरल हुए थी सिंदूर वाली फोटो

इसे भी पढ़ें- क्या इस क्रिकेटर की पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, मांग में किसके नाम का लगा रही हैं सिंदूर

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स