राजकोट वनडे में राहुल का कमाल, धोनी को पीछे छोड़ बनाया यह रिकॉर्ड

Published : Jan 17, 2020, 07:32 PM IST
राजकोट वनडे में राहुल का कमाल, धोनी को पीछे छोड़ बनाया यह रिकॉर्ड

सार

टीम इंडिया के पार्ट टाइम विकेटकीपर लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 80 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही राहुल भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए।

राजकोट. टीम इंडिया के पार्ट टाइम विकेटकीपर लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 80 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही राहुल भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ा। हालांकि राहुल अभी भी नवजोत सिंह सिंद्धू, विराट कोहली और शिखर धवन से पीछे ही रहे। 

आज भी नंबर वन हैं सिद्धू 
भारत के लिए सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने के मामले में शिखर धवन और विराट कोहली संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने 25 पारियों में यह कारनामा किया था। नवजोत सिंह सिद्धू ने इसके लिए 25 पारियां ली थी, जबकि लोकेश राहुल 27 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे। राहुल के बाद धोनी और अंबाती रायडू का नाम आता है, जिन्होंने 29 पारियों में 1000 रन बनाए थे। 

भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज 

बल्लेबाजपारियां
नवजोत सिंह सिद्धू24
विराट कोहली 24
शिखर धवन 25
लोकेश राहुल 27
महेन्द्र सिंह धोनी 29
अंबाती रायडू 29

राहुल ने इस मैच में 80 रनों की शानदार पारी खेली और भारत का स्कोर 340 रनों तक पहुंचाया। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इस बल्लेबाज को आमतौर पर पारी की शुरुआत करना पसंद है, पर टीम की जरूरत के हिसाब से दस्ताने पहनने वाले राहुल ने पांचवे नंबर पर बेहतरीन पारी खेली।  

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच