Captaincy Controversy: रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा बयान

Published : Jan 23, 2022, 09:45 PM IST
Captaincy Controversy: रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा बयान

सार

पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने रविवार को कहा, "रोहित शर्मा को भारत का टेस्ट कप्तान बनाया जाना चाहिए, बशर्ते सीनियर बल्लेबाज अपनी फिटनेस बनाए रख सकें।" 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने रविवार को कहा, "रोहित शर्मा को भारत का टेस्ट कप्तान बनाया जाना चाहिए, बशर्ते सीनियर बल्लेबाज अपनी फिटनेस बनाए रख सकें।" 

रोहित को क्यों नहीं किया जा सकता पदोन्नत 

शास्त्री ने आगे कहा, "अगर रोहित फिट हैं, तो उन्हें टेस्ट में भी कप्तान बनाया जाना चाहिए। उन्हें दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन वह चोटों के कारण वहां नहीं जा सके। अगर उन्हें उपकप्तान बनाया गया था, तो कप्तानी में पदोन्नत क्यों नहीं किया जा सकता।"

पूर्व हेड कोच ने आगे कहा, "रोहित के सभी प्रारूपों में भारत का नेतृत्व करने की संभावना है, वर्तमान में 34 वर्ष के हैं और भारत निश्चित रूप से भविष्य में नेतृत्व की भूमिका के लिए एक युवा खिलाड़ी को तैयार किए जाने की ओर देख रहा है।" 

पंत को बताया भविष्य का कप्तान 

रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत को भविष्य का लीडर बताते हुए कहा, "चयनकर्ता और टीम प्रबंधन को भविष्य के कप्तान के बारे में चर्चा करते समय 24 वर्षीय पंत को ध्यान में रखना चाहिए। ऋषभ एक जबरदस्त युवा खिलाड़ी हैं। एक कोच के रूप में मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं, उनके बारे में अच्छी बात यह है कि वह हमेशा आपकी बात सुनते हैं।" 

टीम को आगे ले जाने का प्रयास करते हैं पंत

रवि शास्त्री ने कहा, "वह हमेशा वही करते हैं, जो वह चाहते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। वह खेल का अच्छी तरह से आकलन करते हैं और हमेशा अपनी टीम को आगे ले जाने का प्रयास करते हैं। इसलिए, उन्हें भी हमेशा नेतृत्व के लिए ध्यान में रखा जाना चाहिए।"

रोहित शर्मा को पिछले साल दिसंबर में भारत का टेस्ट उपकप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि चोट लगने के कारण भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं सके थे। रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल को वनडे सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया गया। अब विराट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद अगले कप्तान की तलाश शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: 

IND vs SA: ऋषभ पंत के खराब शॉट ने विराट कोहली को दिलाया गुस्सा, नाराजगी से देखते नजर आए पूर्व कप्तान

IND Vs SA: मैच के दौरान पहली बार नजर आई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका

विराट ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ी नहीं, बल्कि उन्हें इसके लिए मजबूर किया गया : शोएब अख्तर

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स