रोहित शर्मा को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह, ट्विटर पर फैंस ने कप्तान कोहली की लगाई क्लास

Published : Aug 23, 2019, 10:07 AM ISTUpdated : Aug 23, 2019, 10:19 AM IST
रोहित शर्मा को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह, ट्विटर पर फैंस ने कप्तान कोहली की लगाई क्लास

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा प्लइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। इस फैसले के बाद से क्रिकेट फैंस के निशाने पर इंडिया के कप्तान कोहली आ गए हैं। उन्होंने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा- आपसी मतभेद के चलते विराट ने रोहित को टीम में जगह नहीं दी है। 

एंटिंगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। इस फैसले के बाद से क्रिकेट फैंस के निशाने पर इंडिया के कप्तान कोहली आ गए हैं। उन्होंने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा- आपसी मतभेद के चलते विराट ने रोहित को टीम में जगह नहीं दी है। इससे पहले रोहित ने प्रैक्टिस मैच में 68 रन की पारी खेली थी। लेकिन रोहित के प्रदर्शन को नजरअंदाज करते हुए विराट ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा। हनुमा विहारी को टीम में जगह दी गई है। विराट के इस फैसले से रोहित के फैंस काफी नाराज है। 

मैच से पहले कोहली को कैच प्रैक्टिस करते नजर आए थे रोहित

एंटीगा टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ प्रैक्टिस कराते हुए देखा गया।

फैंन्स क्या बोले

विवेक गुप्ता नाम के यूजर ने कोहली के कॉमन सेंस पर ही सवाल उठा दिये।

आईएम पाटीदार नाम के यूजर ने रोहित के प्लेइंग इलेवन में न होने पर हैरानी जताई है।  

राजूराम मेघवाल नाम के यूजर ने लिखा- रोहित जलता है विराट से..

राज कुमार बावरा नाम के यूजर ने लिखा- विराट तुमने हमें सच में निराश किया।  

एक यूजर ने केएल राहुल और रहाने के लिए लिखा- आशा है कि या सीरीज रहाणें और केएल राहुल के लिए आखिरी हो।  


अनुष्का ने पोस्ट कर दिया था जवाब 
मीडिया में इस अनबन की खबरें आ रही थी। इसी बीच अनुष्का ने एक पोस्ट किया। इसमें लिखा था कि 'एक बुद्धिमान व्यक्ति ने कुछ भी नहीं कहा। सिर्फ सच ही है जो झूठ के दिखावे में नहीं पड़ता।' इस स्टेटस को पढ़कर कयास लगाए गए कि अनुष्का ने रोहित शर्मा को ही जवाब दिया है।  

अनुष्का नहीं करती रोहित को फॉलो 
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा  क्रिकेटर रोहित शर्मा को फॉलो करती हैं ना ही उनकी वाइफ राधिका सहजेद को। राधिका भी अनुष्का या विराट को इंस्टा पर फॉलो नहीं करती। हालांकि, रोहित द्वारा अनफॉलो किये जाने के बावजूद विराट अभी भी उन्हें फॉलो करते हैं। 

यहां से शुरू हुई थी लड़ाई 
गल्फ न्यूज में छपी खबर के मुताबिक, वर्ल्डकप में मिली हार के बाद टीम दो गुटों में बंट गई थी। रोहित शर्मा सिलेक्शन पैनल से संतुष्ट नहीं थे। उनके मुताबिक, अगर टीम का सिलेक्शन सही तरह से किया जाता, तो भारत वर्ल्डकप जीत सकता था। वैसे कहा तो ये भी जा रहा है कि इन दिग्गजों के बीच अनबन वर्ल्डकप से पहले ही शुरू हो गई थी, जब रोहित शर्मा और शिखर धवन ने विराट कोहली से जुड़ी  मैनेजमेन्ट कंपनी से खुद को अलग  कर लिया था। हालांकि, वर्ल्डकप के  काफी ज्यादा बढ़ गई थी।  

विराट ने मामले में क्या कहा था
वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने से पहले विराट कोहली ने साफ किया था कि टीम इंडिया में अगर ऐसा कुछ होता तो हम नबर वन टीम नहीं होते। उन्होंने कहा था कि रोहित और उनके बीच झगड़ा होता तो टीम कभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती। 

PREV

Recommended Stories

आयरिश गर्ल का देसी स्वैग, लाल लहंगे में चमकी शिखर धवन की दुल्हनिया सोफी शाइन
Who Won Yesterday’s Cricket Match, AUS vs OMA: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result ऑस्ट्रेलिया vs ओमान