बच के रहना रे बाबा बच के रहना रे...ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर पड़ रहे खतरनाक बाउंसर्स, मैक्सवेल हुए घायल

Published : Oct 26, 2022, 01:40 PM IST
बच के रहना रे बाबा बच के रहना रे...ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर पड़ रहे खतरनाक बाउंसर्स, मैक्सवेल हुए घायल

सार

टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचें दुनियाभर के गेंदबाजों को रास आ रही हैं। अभी तक खेले गए मुकाबलों को देखें तो शॉर्ट और बाउंसर गेंदों ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। ऐसी ही एक गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल भी चोटिल हो गए।  

T20 World Cup. ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच हुए मैच में श्रीलंकाई टीम भले ही 7 विकेट से हार गई लेकिन टीम के गेंदबाजों ने एक बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को सकते में डाल दिया था। पारी के 12वें ओवर में लाहिरू कुमारा की एक सीधी गेंद ग्लेन मैक्सवेल की गर्दन में जा लगी। यह चोट इतनी खतरनाक थी कि कुछ देर के लिए मैच को भी रोकना पड़ा। हालांकि इसके बाद मैक्सवेल एक भी रन नहीं बना सके और ऑउट हो गए। 

12वें ओवर में घायल मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के खिलाफ पर्थ की पिच पर खेले गए मैच में श्रीलंकाई बॉलर लाहिरू कुमारा की एक सटीक बाउंसर पर मैक्सवेल दर्द से कराहते नजर आए। कुछ देर के लिए खेल भी रोकना पड़ा था। गेंद लगते हैं मैक्सवेल को तुरंत हेलमेट उतारना पड़ा टीम के फिजियो दौड़े हुए मैदान पर पहुंचे। कुछ देर तक खेल रूका रहा और उसके बाद ही चालू हुआ। लाहिरू कुमारा की वह गेंद 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी। ग्लेन मैक्सवेल का विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिशन ने समां बांध दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 21 गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला जीत लिया। स्टोइनिशन ने सिर्फ 18 गेंद पर 59 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं कप्तान एरॉन फिंच अंत तक क्रीज पर टिके रहें।

टी20 में बाउंसर का खेल

  • टी20 मैच में बाउंसर एक हथियार की तरह प्रयोग किया जाता है
  • यह स्लॉग ओवर्स में बल्लेबाजों की रिदम बिगाड़ने का काम करती है
  • बाउंसर का प्रयोग नए बल्लेबाज को प्रेशर में लेने के लिए होता है
  • ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर हर गेंदबाज बाउंसर का प्रयोग कर रहा है
  • बाउंसर पर रन बनाना मुश्किल, गेंद से बचते हैं बल्लेबाज

बाउंसर से बढ़ी परेशानी
टी20 क्रिकेट को बैट्समैन गेम कहा जाता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में घातक गेंदबाजों का भी बड़ी मदद मिल रही है। पाकिस्तान के गेंदबाज जब प्रैक्टिस मैच खेल रहे थे तब एक बल्लेबाज को लादकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। वहीं क्वालीफाइंग राउंड में श्रीलंका की टीम ने तेज गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की थी। क्रिकेट एक्सपर्ट पहले ही बता चुके हैं पर्थ, एडिलेड, सिडनी और मेलबर्न की पिचों पर तेज गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ है। भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में भी अर्शदीप सिंह के कई बाउंसर गेंद डाली थी जिन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया था। मोहम्मद रिजवान उसी बाउंसर गेंद पर ऑउट हुए थे।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup: शोएब अख्तर क्यों चाहते हैं कि विराट कोहली टी20 क्रिकेट से हो जाएं रिटायर?
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स