Socia Media Reaction: टीम इंडिया पर बधाईयों की फुलझड़ी, लोग बोले-'जहां मैटर बड़े हैं, वहां विराट खड़े हैं'

Published : Oct 23, 2022, 09:20 PM IST
Socia Media Reaction: टीम इंडिया पर बधाईयों की फुलझड़ी, लोग बोले-'जहां मैटर बड़े हैं, वहां विराट खड़े हैं'

सार

टी20 विश्वकप (T20 World Cup) में भारत की जीत और विराट कोहली (Virat Kohli) की पारी के बाद सोशल मीडिया पर भी बज हो गया है यानि वहां भी सिग्नल नहीं मिल रहा है। लेकिन लोगों की बधाईयों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।  

Social Media After India Wins. टी20 विश्वकप में भारत की शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया भी गजब के रिएक्शन आ रहे हैं। सबकी अपनी भावना है और उसे व्यक्त करने का तरीका भी है। लेकिन भारत की इस विशाल जीत के बाद क्या नेता और क्या सेलिब्रेटी सभी ने रिएक्शन दिए हैं। यूजर्स की सबसे बढ़िया बात यह लगी कि उन्होंने कहा कि जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां कोहली खड़े होते हैं। आप भी जानिए सोशल मीडिया पर किसका कैसा रिएक्शन रहा...

नेताओं ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारत की गजब की जीत पर टि्वटर पर लिखा कि पाकिस्तान के खिलाफ क्या रोमांचक मैच रहा। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इतने गदगद हो गए कि लिखा- जीतने की आदत जो है...आप पर गर्व है टीम इंडिया जय हो...। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि यह टी20 विश्वकप में पूरी भारतीय टीम को बधाई। राहुल गांधी ने आगे लिखा कि पाकिस्तान के खिलाफ क्या रोमांचक मैच था। दबाव में हमारी सबसे महान जीतों में एक। जबरदस्त टीम इंडिया। आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं। 

बीसीसीआई ने किया वि
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्विट किया कि समय बदल दिया है। लक्ष्य का पीछा करने में मास्टर विराट कोहली वापस आ चुके हैं और क्या मैच रहा उनका कौशल के प्रदर्शन के लिए। क्या शानदार मैत के गवाह रहे हम लोग। बधाई टीम इंडिया। वहीं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि भारत ने आज शानदार खेल दिखाया है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को भी रन बनान चाहिए। विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं। गांगुली ने कहा कि नई टीम एसोशिएशन में वे 3 साल काम करेंगे। 

यूजर्स के गजब रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा कि कर दो सारे पटाखे बैन लेकिन विराट भाई ने सारे पटाखे एक साथ फोड़ दिए हैं, उसका क्या करोगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जहां मैटर बड़े होते हैं वहां विराट कोहली खड़े होते हैं। एक अन्य भाई ने लिखा कि मैच बहुत देखे और पारियां भी लेकिन आज जो हुआ वह करिश्मा है। करिश्मा भी किसने किया विराट कोहली ने,ये दुनिया के सबसे डेंजरस बैट्समैन हैं, यह सबको मानना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें

भारत की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत: जानें वे दो चमत्कारी ओवर जिसमें भारत ने तोड़ दी पाकिस्तान की उम्मीदें
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs New Zealand 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को कितने रनों का दिया लक्ष्य? छा गए भारतीय गेंदबाज
IND vs NZ 2nd ODI: ओह नो! बीच मैच में खत्म हो जाता है डेटा? इन 3 रिचार्ज से मोबाइल पर देखें लाइव मुकाबला