India V/S Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, मेलबर्न का मौसम साफ हुआ, जानें किसकी मददगार होगी पिच?

Published : Oct 23, 2022, 09:30 AM IST
India V/S Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, मेलबर्न का मौसम साफ हुआ, जानें किसकी मददगार होगी पिच?

सार

टी20 विश्वकप में उस पल का इंतजार बढ़ता जा रहा है जब भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीमें मेलबर्न में भिड़ेंगी। इस बीच मेलबर्न का मौसम रविवार को साफ दिखा। आसमान में बादल हैं और बूंदाबांदी होने की भी पूरी संभावना है लेकिन भारी बारिश की भविष्यवाणी नहीं की गई है।   

India V/S Pakistan Updates. टी20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा और भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान का मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। मेलबर्न में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद इसमें कमी देखी जा रही है और रविवार को मौसम साफ रहा। आसमान में बादल जरूर छाए हुए हैं और मौसम विभाग का कहना है कि बूंदाबांदी होने के आसार 90 प्रतिशत हैं लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। बीच में बारिश हो भी गई तो मेलबर्न का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है और पानी की निकासी आसानी से हो जाएगी। ऐसी हालत में भले ही कुछ ओवर का मैच हो लेकिन मैच होने के पूरे आसार हैं और क्रिकेट फैंस को दुनिया की सबसे बड़ी राटवलरी की जंग देखने को मिलेगी।

आकाश चोपड़ा ने दिया वेदर अपडेट
टी20 विश्वकप में कमेंट्ररी कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ी खबर दी है। इस मुकाबले को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मौसम के बारे में अपडेट दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मेलबर्न का मौसम अभी तो सही लग रहा है। पूर्वानुमान यह है कि 90 प्रतिशत बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाए रहेंगे लेकिन पूरा खेल होना चाहिए। कुछ हद तक फैंस की यह चिंता भी सही है कि क्योंकि पिछले शुक्रवार से ही यहां बारिश हो रही है। जिसकी वजह से लोगो में डर हो गया कि कही बारिश की वजह से वे भारत-पाकिस्तान का मैच देखने से चूक न जाएं लेकिन फिलहाल क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने फैंस की यह चिंता दूर कर दी है। भले ही कुछ ओवर की कटौती हो जाए लेकिन भारत-पाकिस्तान का मैच जरूर होगा। 

क्या कहती है पिच रिपोर्ट
मेलबर्न की पिच कंडीशन, यहां का मौसम सब कुछ भारतीय उप महाद्वीप से अलग है और यही कारण था कि टीम इंडिया 15 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई थी। मेलबर्न ग्राउंड की बाउंड्री काफी लंबी है और यहां छक्का मारने के लिए ताकत और टाइमिंग पर फोकस करना होगा। ऑउटफील्ड गीला होने से पिच धीमी हो सकती है स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगी और बल्ले पर ठीक से नहीं आएगी लेकिन पिच सही रही तो तेज गेंदबाजों को पूरी मदद करेगी। ऑस्ट्रेलिया की इस पिच पर विराट कोहली का शानदार रिकॉर्ड है और वे रंग में आए तो पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 

यह भी पढ़ें

India V/S Pakistan: कट्टर प्रतिद्वंदियों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों की कुंडली, कौन किस पर रहा भारी
 


 

PREV

Recommended Stories

India vs New Zealand 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को कितने रनों का दिया लक्ष्य? छा गए भारतीय गेंदबाज
IND vs NZ 2nd ODI: ओह नो! बीच मैच में खत्म हो जाता है डेटा? इन 3 रिचार्ज से मोबाइल पर देखें लाइव मुकाबला