शेन वॉर्न की मौत को लेकर थाइलैंड पुलिस का अहम खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर्न शुक्रवार को थाईलैंड के कोह समुई में थे। वार्न की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, "शेन अपने विला में बेहोश पाए गए थे। इस हादसे के वक्त वे अपने विला में अकेले थे। उन्हें मेडिकल ट्रिटमेंट भी दिया गया लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे।" 

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2022 7:36 AM IST / Updated: Mar 05 2022, 01:07 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में वॉर्न की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है। मृत्यु के समय वॉर्न थाईलैंड में अपने विला में अकेले थे। अब इस मामले के तूल पकड़ने के बाद थाईलैंड पुलिस ने सफाई पेश की है। 

स्थानीय पुलिस ने शनिवार को कहा, " थाई हॉलिडे आइलैंड विला में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान शेन वार्न की मौत के मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। हमारी जांच के आधार पर घटनास्थल पर किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है।" 

Latest Videos

यह भी पढ़ें: Ind vs SL: शेन वॉर्न के सम्मान में भारत और श्रीलंका की टीमों ने किया ये काम, रोहित और विराट दिखे मायूस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर्न शुक्रवार को थाईलैंड के कोह समुई में थे। वार्न की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, "शेन अपने विला में बेहोश पाए गए थे। इस हादसे के वक्त वे अपने विला में अकेले थे। उन्हें मेडिकल ट्रिटमेंट भी दिया गया लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे।" 

भारत के खिलाफ किया था टेस्ट डेब्यू 

वनडे में उन्होंने 293 विकेट और टेस्ट में 708 विकेट के साथ अपने करियर का अंत किया। वॉर्न ने 1992 में सिडनी में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद अगले साल मार्च में वेलिंगटन में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। 

यह भी पढ़ें: क्यों हार्ट अटैक का शिकार हो जाते है खिलाड़ी, दादा से लेकर शेन वॉर्न तक इन 9 खिलाड़ियों को पड़ा दिल का दौरा

विजडन ने चुना था सेंचुरी के 5 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में से एक

शेन वॉर्न के कद और काबिलियत को इस बात से समझा जा सकता है कि उन्हें विजडन ने सेंचुरी के पांच क्रिकेटरों में से एक के रूप में चुना था। दुनिया का कोई भी मैदान हो या कैसी भी परिस्थितियां हों, वॉर्न ने जब-जब हाथ में गेंद पकड़ी विरोधियों को पैर लड़खड़ाते हुए नजर आए।

पाक के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में किया दमदार प्रदर्शन 

उन्होंने 1999 में ऑस्ट्रेलिया की वनडे वर्ल्ड कप जीत टीम के हिस्सा भी थे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 33 रन देकर 4 विकेट लिए थे जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टार लिज़ हर्ले से भी जुड़ा था Shane Warne का नाम, सबसे अमीर क्रिकेट हस्ती में शुमार थे महान स्पिनर

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की नाक में किया दम 

शेन वॉर्न ने सभी टीमों के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें विशेष रूप से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी करना खासा पसंद आता था। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने 708 टेस्ट विकेटों में से 325 इन दो देशों के खिलाफ ही लिए थे। 

'बॉल ऑफ द सेंचुरी' से चकमा खा गए थे गेटिंग 

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज माइक गेटिंग को वर्ष 1993 में शेन वॉर्न द्वारा फेंकी गई गेंद को 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' माना जाता है। मैनचेस्टर में एशेज सीरजी के दौरान लेग स्पिनर द्वारा फेंकी गई इस गेंद ने विकेट पर पड़ने के बाद ऐसा टर्न लिया था कि बल्लेबाज से लेकर विकेटकीपर तक सब हैरान रह गए थे। आज तक उस गेंद की चर्चा होती है और क्रिकेट के जानकार उसे अद्भुत करार देते हैं। 

यह भी पढ़ें: 

शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ किया था डेब्यू, इन दो देशों के खिलाफ जमकर लिए विकेट, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

शेन वॉर्न के निधन से भावुक हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली, निराशा व्यक्त करते हुए कही ये बात

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का हार्ट अटैक से निधन, एक दिन में दो खिलाड़ियों ने दुनिया को कहा अलविदा

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता