अमित शाह देंगे कार्यकर्ताओं को दिल्‍ली जीत का मंत्र, पार्टी में भरेंगे जोश

Published : Jan 05, 2020, 11:36 AM ISTUpdated : Jan 05, 2020, 11:46 AM IST
अमित शाह देंगे कार्यकर्ताओं को दिल्‍ली जीत का मंत्र, पार्टी में भरेंगे जोश

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आइजी इनडोर स्टेडियम में रविवार को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश   

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी दल चुनावी दंगल फतह करने के लिए जोर आजमाइश कर रहें हैं। चुनाव आयोग कभी भी दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में हर राजनीतिक दल चुनाव जितने के लिए अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के जोश को दुगना करने पार्टी के शीर्ष नेता खुद उनसे सीधा संवाद कर रहें हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आइजी इनडोर स्टेडियम में रविवार को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

30 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 30 हजार पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। बता दें कि नगर निगम और लोकसभा चुनावों में शाह ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया था। इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यकर्ताओं में बेहतर तालमेल के लिए संवाद करेंगे। 

शाह रविवार को 12:45 बजे से इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

भाजयुमो का दिल्ली के 25 फ्लाईओवर पर विरोध-प्रदर्शन

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शनिवार को दिल्ली के 25 फ्लाईओवर पर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आइटीओ पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कच्ची कॉलोनियों में एक घर की भी रजिस्ट्री हुई तो वह भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से अपील करेंगे। शुक्रवार को 20 लोगों को रजिस्ट्री के दस्तावेज केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दे दिए हैं। अब मुख्यमंत्री बताएं कि वह कब जनता से अपील कर रहे हैं। प्रदर्शन में दीपक बंसल, अजय खन्ना, प्रियांक जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video