आप का घोषणा पत्र : स्कूलों में देशभक्ति की पढ़ाई, सीवर साफ करते हुए जान गई तो मिलेंगे 1 करोड़ रु.

Published : Feb 04, 2020, 01:13 PM ISTUpdated : Feb 04, 2020, 02:09 PM IST
आप का घोषणा पत्र : स्कूलों में देशभक्ति की पढ़ाई, सीवर साफ करते हुए जान गई तो मिलेंगे 1 करोड़ रु.

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आप ने घोषणा पत्र में कहा कि 200 यूनिट फ्री बिजली की व्यवस्था जारी रहेगी।

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आप ने घोषणा पत्र में कहा कि हर घर सीधे राशन पहुंचाएंगे। इसके अलावा गारंटी कार्ड भी घोषणापत्र का ही हिस्सा होगा, जिसमें 10 मुद्दों पर गारंटी कार्ड का जिक्र किया। गांरटी गार्ड के तहत उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की गारंटी दिल्ली सरकार देगी। गली-गली में स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी। इसके अलावा हर बच्चे को अच्छी शिक्षा की गारंटी दी जाती है।

घोषणा पत्र की बड़ी बातें

1- दिल्ली को आधुनिक शहर बनाएंगे और प्रदूषण कम करेंगे।

2 - 200 यूनिट फ्री बिजली की व्यवस्था जारी रहेगी।

3-  यमुना नदी को साफ और खूबसूरत बनाने पर काम किया जाएगा। 

4- आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर एक मजबूत दिल्ली स्वराज विधेयक लाने के लिए प्रयास करती रहेगी।

5- आप ने दिल्ली जनलोकपाल बिल 2015 में पारित किया था, जो पिछले 4 सालों से केंद्र सरकार के पास लंबित है, उसको पारित करने के लिए आप सरकार की कोशिश जारी रहेगी। 

6- स्कूलों में शुरू की गई हैपिनेस करिकुलम और एंटरप्रेन्योरशिप करिकुलम की सफलता के बाद देशभक्ति पाठ्यक्रम भी लाया जाएगा।

7-  महिलाओं के लिए वर्क फॉर होम का विकल्प दिया जाएगा।

8- हर घर पर राशन की डिलीवरी की व्यवस्था।

9- सीनियर सिटीजन (10 लाख) को तीर्थयात्रा कराई जाएगी।

10- युवाओं के लिए अंग्रेजी बोलने का कोर्स कराया जाएगा।

11- सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।

12- 24 घंटे दिल्ली के बाजार खुलेंगे। 

13- महिलाओं को घर बैठे कमाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

14- भोजपुरी को 8वीं अनुसूचि में शामिल करने के लिए दबाव बनाया जाएगा। 

15- तारों के जंजाल से मुक्ति दिलाएंगे।

16- अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध करेंगे।

17- अगले पांच साल में दिल्ली को आधुनिक शहर बनाएंगे।

18- सीवर साफ करने के दौरान कर्मचारी की मौत पर एक करोड़ का मुआवजा मिलेगा।

19- 84 सिख विरोधी नरसंहार पीड़ितों के लिए न्याय।

20- संविदा कर्मचारियों को नियमित करना का वादा।

21- किसानों के हक में भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन।

22- फसल नुकसान पर किसानों को 50 हजार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा जारी।

23- ओबीसी प्रमाणपत्र के लिए मानदंड सरल।

24- पुनर्वास कॉलोनियों के लिए मालिकाना हक।

25- अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ायेंगे।

26- सर्किल रेट का युक्तिकरण, रेड राज खत्म करने की बात।

27- सीलिंग से सुरक्षा।

28- बाजार और औद्योगिक क्षेत्रों का विकास। 

8 फरवरी को मतदान होना है

दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है। 11 फरवरी को सभी सीटों का परिणाम आएगा। साल 2000 के बाद दिल्ली में चार विधानसभा चुनाव हुए हैं। साल 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में से 67 सीटें जीतने में कामयाब रही।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़