Surya grahan April 2022: 30 अप्रैल को होगा सूर्यग्रहण, देश-दुनिया पर होगा असर, आ सकती है कोई प्राकृतिक आपदा

चंद्र और सूर्यग्रहण खगोलीय घटनाएं हैं जो समय-समय पर होती रहती हैं। विदेशों में इनको लेकर कोई मान्यताएं भले ही न हो, लेकिन भारत में इन घटनाओं को बहुत ही खास माना जाता है। क्योंकि इनसे कई धार्मिक और ज्योतिषिय परपराएं जुड़ी हुई हैं।

Manish Meharele | Published : Apr 28, 2022 12:07 PM IST

उज्जैन. इस बार साल का पहला सूर्यग्रहण (Surya grahan April 2022) 30 अप्रैल, शनिवार को होने जा रहा है। हालांकि भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई महत्व नहीं माना जाएगा। लेकिन इस ग्रहण का शुभ-अशुभ फल पूरी दुनिया पर दिखाई देगा। कुछ अनचाही घटनाएं सूर्यग्रहण के प्रभाव के चलते हो सकती है, जिसमें जान-माल का नुकसान हो सकता है। आगे जानिए ग्रहण का असर व अन्य खास बातें

देश-दुनिया पर दिखाई देगा सूर्यग्रहण का असर 
साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल की रात को होगा, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई महत्व नहीं माना जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण की शुरूआत 30 अप्रैल की मध्य रात्रि को 12.15 होगी और समापन सुबह 04.07 पर होगा। ये ग्रहण दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में दिखाई देगा। भारत में भले ही इसका सूतक नहीं माना जाएगा, लेकिन इसका प्रभाव भारत सहित पूरी दुनिया में देखा जाएगा। ग्रहण के चलते देश-दुनिया में बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। प्राकृतिक आपदा के कारण जन-धन की हानि होने के योग भी बनेंगे। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, वहीं अराजकता की स्थिति बन सकती है। समुद्र किनारे बसे देशों में कोई बड़ी घटना देखने को मिल सकती है।

मेष राशि के लोग करें ये उपाय 
ज्योतिषियों के अनुसार 30 अप्रैल को होने वाला सूर्यग्रहण मेष राशि में होगा, इसलिए इसका सबसे ज्यादा निगेटिव असर इसी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। इस राशि के लोग किसी वजह से डिप्रेशन में जा सकते हैं या इनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। अशुभ फल से बचने के लिए इस राशि लोगों को सूर्यग्रहण के दिन और उसके बाद लगातार सूर्यदेवता के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे इनका अशुभ होने से बचा रहेगा। साथ ही अपनी राशि के अनुसार खास चीजों का दान करें जैसे गेहूं, गुड़, तांबा और मसूर की दाल आदि। इससे भी शुभ फलों की प्राप्ति संभव है।

ये भी पढ़ें-

Surya grahan April 2022: कहीं आपकी राशि में तो नहीं होने वाला साल का पहला सूर्यग्रहण? हो जाएं सावधान

Surya grahan April 2022: ग्रहण समाप्त होने के बाद कौन-कौन से काम करने चाहिए, क्या जानते हैं आप?

Surya grahan 2022: ग्रहण से पहले, इसके दौरान और बाद में क्या करें-क्या नहीं, जानिए हर खास बात
 

Share this article
click me!