गुजरात चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत से गदगद सीएम भूपेंद्र पटेल, बोले- लोगों ने राष्ट्र विरोधी ताकतों को नकारा

Published : Dec 08, 2022, 05:06 PM ISTUpdated : Dec 08, 2022, 05:09 PM IST
गुजरात चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत से गदगद सीएम भूपेंद्र पटेल, बोले- लोगों ने राष्ट्र विरोधी ताकतों को नकारा

सार

गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। अब तक के प्राप्‍त नतीजों के मुताबिक़ भारतीय जनता पार्टी गुजरात में बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की इस बड़ी जीत का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।

गांधीनगर(Gujrat). गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। अब तक के प्राप्‍त नतीजों के मुताबिक़ भारतीय जनता पार्टी गुजरात में बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की इस बड़ी जीत का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात में लोगों ने विधानसभा चुनाव में राष्ट्र विरोधी तत्वों को खारिज कर दिया है।

गुजरात में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा, गुजरात के लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेतृत्व में विश्वास जताया है। अगर गुजरात की जनता ने भाजपा को चुना है, तो हमें भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। उन्होंने आगे कहा, गुजरात के लोगों ने इस चुनाव में राष्ट्र-विरोधी तत्वों को खारिज कर दिया है और राज्य में भाजपा के विकास के ट्रैक रिकॉर्ड को वोट दिया है।

12 दिसंबर को नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल 
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मौजूद गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने ये साफ़ किया कि भूपेंद्र पटेल ही राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनका शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा। पाटिल ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, आप ने कभी गुजराती अस्मिता के बारे में नहीं सोचा और कभी भी गुजराती लोगों के मन से जुड़ने में सक्षम नहीं थी। उन्होंने आगे कहा, सभी गुजरात विरोधी ताकतें हार गई हैं। कांग्रेस को आत्मावलोकन करना चाहिए कि वे जनता का समर्थन क्यों खो रही हैं। 

155 से अधिक सीटों पर आगे बीजेपी 
गुजरात चुनाव में चल रही मतगणना में ताजा रुझानों के अनुसार, गुजरात की कुल 182 सीटों में से 152 पर लगभग 54 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ भाजपा आगे चल रही है। बीजेपी ने पीएम मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अपने 127 सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब तक की सबसे अधिक सीटों के जीत की बात करें तो अभी तक ये रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम था जब 1985 में कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में 149 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने ये चुनाव माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में लड़ा था।

इसे भी पढ़ें...

गुजरात चुनाव से पहले इसुदान गढ़वी को जनता ने सीएम फेस बनाया था, मगर जनता ने उन्हें विधायक भी नहीं चुना

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?