लोकसभा में गजेंद्र सिंह शेखावत का अधीर रंजन चौधरी पर तंज, नदियों की चिंता करने की बजाय कांग्रेस के पतन...

Published : Dec 08, 2022, 04:37 PM ISTUpdated : Dec 08, 2022, 04:46 PM IST
लोकसभा में गजेंद्र सिंह शेखावत का अधीर रंजन चौधरी पर तंज, नदियों की चिंता करने की बजाय कांग्रेस के पतन...

सार

मंत्री ने कहा कि नदियों के पानी से होने वाले नुकसान का एक कारण बाढ़ के मैदानों का अतिक्रमण है। नदियों के आसपास भी काफी जमीनों पर अतिक्रमण कर लिए गए हैं। नदियों में जब बाढ़ आता है तो वह अपने आसपास के क्षेत्र को उसमें समाहित कर लेता है।

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत की गूंज संसद में भी रही। जीत से खुश केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि नदियों के प्रकोप के बारे में सोचने से अधिक उनको अपनी पार्टी के पतन की चिंता करनी चाहिए। शेखावत लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी के निर्वाचन क्षेत्र मुर्शिदाबाद में नदी से हुए नुकसान के बारे में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

बाढ़ की वजह से नदियां खतरनाक हो रही

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नदी टूटने से होने वाले नुकसान की तुलना में आपको कांग्रेस के पतन के बारे में अधिक चिंतित होना चाहिए। नदी का टूटना एक गंभीर मुद्दा है और इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों से मिलकर बाढ़ नियंत्रण के समुचित उपाय कर रही है। लगातार तमाम परियोजनाओं पर काम चल रहा है। बाढ़ की विभिषिका से लोगों को बचाने के लिए भी कई प्रोजेक्ट पर काम हो रहा। मंत्री ने कहा कि नदियों के पानी से होने वाले नुकसान का एक कारण बाढ़ के मैदानों का अतिक्रमण है। नदियों के आसपास भी काफी जमीनों पर अतिक्रमण कर लिए गए हैं। नदियों में जब बाढ़ आता है तो वह अपने आसपास के क्षेत्र को उसमें समाहित कर लेता है। सरकार ने तटबंध बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं। पिछले कुछ वर्षों में बंधों की मरम्मत सहित अन्य मरम्मत कार्यों के लिए विभिन्न राज्यों को 1282 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी गई है।

गुजरात में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार

गुजरात में बीजेपी ने एक बार और सरकार बना ली है। पीएम नरेंद्र मोदी का गढ़ तीन दशक से अभेद्य साबित हुआ। सारे अनुमानों को ध्वस्त करते हुए बीजेपी ने 182 सीटों वाले राज्य में 156 सीटों पर अपना जीत दर्ज किया है। कांग्रेस को खासा नुकसान उठाना पड़ा। पिछली बार 77 सीटों को जीतने वाली कांग्रेस इस बार महज 17 सीटें ही हासिल कर सकी। पहली बार आम आदमी पार्टी का खाता खुला है। आप को इस बार पांच सीटें मिली है। हालांकि, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में सरकार बनाने का दावा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रचंड जीत की ओर, सभी विधायक चंडीगढ़ बुलाए गए, देखें जश्न की 5 खास तस्वीरें

PREV

Recommended Stories

IPS ईशा सिंह: कौन हैं ये ‘लेडी सिंघम’ जिन्होंने TVK की रैली में सबको हैरान कर दिया?
क्या बढ़ जाएगी SIR की डेडलाइन? यूपी और बंगाल समेत 11 राज्यों पर EC का बड़ा फैसला आज