
गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार पाटीदार, ठाकोर और दलित आंदोलन में सक्रिय रहे ज्यादातर नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। करीब पांच साल पहले आंदोलन भले अलग-अलग था, मगर इनके नेता एकसाथ रहे। ये नेता अब खुद बंट गए हैं और अलग-अलग राजनीतिक दलों में शामिल हो गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2017 के चुनाव में ये सभी उन सारी राजनीतिक दलों की आलोचना कर रहे थे, जिनमें आज वे शामिल हैं। इनमें हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, जिग्नेश मेवाणी, गोपाल इटालिया, अल्पेश कथिरिया जैसे कई नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन कहां किसके साथ चला गया।
भाजपा में ये नेता शामिल हुए
ये नेता आप में चले गए
कांग्रेस में कौन-कौन गया
दूसरे चरण का नामांकन भी खत्म, अब स्क्रूटनी होगी
इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर है। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी और संभवत: उसी दिन देर रात तक अंतिम परिणाम जारी हो जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें-
पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा
बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.