'कांग्रेस भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद, वोट बैंक की राजनीति का मॉडल.. इसने देश को बर्बाद किया'

Published : Nov 23, 2022, 02:33 PM ISTUpdated : Nov 23, 2022, 02:41 PM IST
'कांग्रेस भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद, वोट बैंक की राजनीति का मॉडल.. इसने देश को बर्बाद किया'

सार

Gujarat Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात समेत पूरे देश को बर्बाद किया है। 

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के मेहसाणा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इसने गुजरात समेत पूरे देश को बर्बाद कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ही अकेली ऐसी पार्टी है, जिसके लए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है। यही हमारी संस्कृति भी है। हम इसी संस्कृति के साथ काम करते हैं। मगर दूसरी तरफ कांग्रेस है। यह पार्टी भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति का मॉडल है। कांग्रेस ने गुजरात समेत पूरे देश को बर्बाद किया है। 

प्रधानमंत्री की आज गुजरात में चार रैलियां हैं। पहली वडोदरा में थी, दूसरी मेहसाणा में हुई, तीसरी दाहोद में होगी और चौथी भावनगर में। मेहसाणा में रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का मॉडल मतलब है खबरों का भ्रष्टाचार। मगर देश की युवा पीढ़ी अब आगे बढ़ रही है। वह आंख पर पट्टी बांधकर भरोसा नहीं करती बल्कि, काम करने वालों का मूल्यांकन कर आगे बढ़ती है। 

जानिए कब है वोटिंग और काउंटिंग
इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में दोनों चरणों के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो चुका है। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर थी। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को हुई, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय थी। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर को हुई। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके