महिसागर जिले की तीन में दो सीट पर भाजपा की जीत, कांग्रेस ने एक सीट पर किया कब्जा

Gujarat Chunav result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों की मतगणना आज हो रही है। महिसागर जिले की तीनों सीटों पर भी नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।  

Ashutosh Pathak | Published : Dec 6, 2022 6:18 PM IST / Updated: Dec 08 2022, 09:01 PM IST

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में नतीजे जारी हो गए हैं। भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आप ने 17 सीट पर जीत दर्ज की है। आप को 5 सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि अन्य को 4 सीट मिली है। राज्य में कुल 33 जिलों की 182 सीट पर इस बार दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, दूसरे चरण में शेष 14 जिलों की बची हुई 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस चरण में 833 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। आज गुरुवार, 8 दिसंबर को परिणाम जारी हुए हैं। इस बार पहले चरण में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत 36 अन्य छोटे-बड़े दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया। इस चरण में 339 प्रत्याशी निर्दलीय थे, जबकि दूसरे चरण में भाजपा, कांग्रेस और आप समेत 60 दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया। दूसरे चरण में 285 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। दोनों ही चरणों के परिणाम आज गुरुवार, 8 दिसंबर को जारी हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर क्या रुझान हैं। साथ ही, पिछली बार यहां किस पार्टी के कौन से उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। 

Balasinor Chunav result 2022: बालासिनोर विधानसभा सीट पर भाजपा के मानसिंह चौहान ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने अजीत सिंह चौहान को मैदान में उतारा था। वहीं, आम आदमी पार्टी से उदय सिंह चौहान मैदान में हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अजीत सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। 

Lunawada Chunav result 2022: लूणावदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के गुलाब सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा ने जिग्नेश कुमार सेवक को टिकट दिया था। आम आदमी पार्टी से नटवर सिंह सोलंकी मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रतन सिंह राठौर ने जीत दर्ज की थी। वहीं, 2019 के उपचुनाव में भाजपा के जिग्नेश कुमार सेवक ने जीत दर्ज की। 

Santrampur (ST) Chunav result 2022: आदिवासी सीट संतरामपुर पर भाजपा के कुबेर डिंडोर ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने गेंडल डामोर को मैदान में उतारा था। वहीं, आम आदमी पार्टी से पर्वत वाघोडिया फौजी मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुबेर डिंडोर ने जीत दर्ज की थी। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

Share this article
click me!