साबरकांठा में चार में से तीन सीट पर भाजपा की जीत.. जानिए किस सीट पर कांग्रेस को लोगों ने किया पसंद

Gujarat Chunav result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों की मतगणना आज हो रही है। साबरकांठा जिले की चारों सीटों पर भी नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।  

Ashutosh Pathak | Published : Dec 6, 2022 6:25 PM IST / Updated: Dec 08 2022, 08:48 PM IST

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में नतीजे जारी हो गए हैं। भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आप ने 17 सीट पर जीत दर्ज की है। आप को 5 सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि अन्य को 4 सीट मिली है। राज्य में कुल 33 जिलों की 182 सीट पर इस बार दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, दूसरे चरण में शेष 14 जिलों की बची हुई 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस चरण में 833 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। आज गुरुवार, 8 दिसंबर को परिणाम जारी हुए हैं। इस बार पहले चरण में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत 36 अन्य छोटे-बड़े दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया। इस चरण में 339 प्रत्याशी निर्दलीय थे, जबकि दूसरे चरण में भाजपा, कांग्रेस और आप समेत 60 दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया। दूसरे चरण में 285 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। दोनों ही चरणों के परिणाम आज गुरुवार, 8 दिसंबर को जारी हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं जिले की सभी चारों विधानसभा सीटों पर क्या रुझान हैं। साथ ही, पिछली बार यहां किस पार्टी के कौन से उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। 

Himmatnagar Chunav result 2022: भाजपा के विनेंद्र सिंह झाला ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने कमलेश पटेल को मैदान में उतारा था। वहीं, आम आदमी पार्टी से निर्मल सिंह परमार मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजेंद्र सिंह चावड़ा ने जीत दर्ज की थी। 

Idar (SC) Chunav result 2022: इडर सुरक्षित विधानसभा सीट पर भाजपा के रमनलाल वोरा ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने रमाभाई सोलंकी को मैदान में उतारा था। वहीं, आम आदमी पार्टी से जयंती परनामी मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हितू कनोडिया ने जीत दर्ज की थी। 

Khedbrahma (ST) Chunav result 2022: आदिवासी सीट खेड़ब्रह्मा पर कांग्रेस के तुषार चौधरी ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने अश्विन कोटावाल को टिकट दिया था। वहीं, आम आदमी पार्टी से विपिन गामेती मैदान में हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की रमीलाबेन ने जीत दर्ज की थी। 

Prantij Chunav result 2022: प्रांतीज विधानसभा सीट पर भाजपा के गजेंद्र सिंह परमार ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने बेचार सिंह राठौर को मैदान में उतारा है। वहीं, आम आदमी पार्टी से अल्पेश पटेल मैदान में हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के गजेंद्र सिंह परमार ने जीत दर्ज की थी। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

Share this article
click me!