कांग्रेस 5 नवंबर को जारी कर सकती है घोषणा पत्र, जानिए वादों और दावों की है इस बार उम्मीद

Published : Nov 02, 2022, 08:39 PM IST
कांग्रेस 5 नवंबर को जारी कर सकती है घोषणा पत्र, जानिए वादों और दावों की है इस बार उम्मीद

सार

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: कांग्रेस आगामी 5 नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि इस बार किसान, कर्मचारी, महिला, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। 

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी पूरे दमखम से जुटी है। हालांकि, प्रियंका गांधी के अलावा अभी तक और कोई बड़ा नेता प्रचार अभियान में शामिल नहीं हुआ है। राहुल गांधी अब भी दक्षिण में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं। इस बीच, खबर मिली है कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में आगामी 5 नवंबर को अपना चुनावी घोषणा  पत्र जारी करेगी। 

इस चुनावी घोषणा पत्र को जारी करने वालों में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, पर्यवेक्षक प्रताप सिंह बाजवा, सचिन पायलट, राज्य की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के अलावा चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खु भी शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस घोषणा पत्र में किसानों, कर्मचारियों के अलावा महिलाओं व शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। 

जानिए कब पड़ेंगे वोट, कब आएगा रिजल्ट   
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन और नाम वापसी का दौर पूरा हो चुका है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर 589 प्रत्याशियों का पर्चा स्वीकृत हुआ, जबकि 84 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं 113 ने उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया था। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

घोषणा पत्र में किन दावों-वादों की संभावना 
हालांकि, कांग्रेस इससे पहले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर 10 गारंटी भी जारी कर चुकी है। वहीं, घोषणा पत्र में खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों पर सब्सिडी देने, बेहतरीन शिक्षा मॉडल वाले स्कूल खोलने, स्वास्थ्य सुविधाओं को पूरा करने तथा डॉक्टरों की तैनाती आदि पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा, पार्टी नए वेतनमान में विभिन्न भत्तों के भुगतान का वादा भी कर सकती है। इससे पहले दस गारंटी में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, लगभग साढ़े 21 लाख महिलाओं को 15 सौ रुपए बतौर भत्ते दिए जाने की बात कही है। 

खबरें और भी हैं..

इस राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड, क्या 'बागी' बनेंगे किंगमेकर?  

भाजपा चाहेगी कुर्सी बची रहे.. जानिए कितनी, कब और कहां रैली के जरिए मोदी करेंगे जयराम ठाकुर की मदद 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?