आज हो रही दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र में वोटिंग, जानिए कितने वोटर्स के नाम यहां दर्ज

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: लाहौल-स्पीति के ताशीगंग में एक पोलिंग बूथ 15,256 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। बता दें कि ताशीगंग का पोलिंग बूथ दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। इस पोलिंग स्टेशन एरिया में 52 मतदाताओं के नाम दर्ज है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 12, 2022 7:06 AM IST / Updated: Nov 12 2022, 12:52 PM IST

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच आज राज्य की 68 विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लेकर राज्य की सबसे ऊंची जगह स्पीति की बर्फीली चोटी तक 55 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नई सरकार को चुनने के लिए राज्य में चुनाव आयोग ने दूरदराज के क्षेत्रों मे तीन सहायक पोलिंग बूथ समेत 7884 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। 

यही नहीं, लाहौल-स्पीति के ताशीगंग में एक पोलिंग बूथ 15,256 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। बता दें कि ताशीगंग का पोलिंग बूथ दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। इस पोलिंग स्टेशन एरिया में 52 मतदाताओं के नाम दर्ज है। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए वोटिंग को आसान बनाने के मकसद से इसे आदर्श पोलिंग बूथ बनाया गया है। लाहौल-स्पीति जिले में कुल 92 मतदान केंद्र हैं और यह संख्या राज्य में किसी भी अन्य जिले में सबसे कम हैं। 

 

 

बर्फ में होते हुए पैदल पहुंचे थे मतदान कर्मी 
चुनाव आयोग को इस पहाड़ी राज्य के ऊंचाई वाले इलाके में भी बर्फबारी के बीच पोलिंग बूथ बनाना पड़ा और मतदान अधिकारियों को बर्फ से ढके इस विधानसभा क्षेत्र में भेजना पड़ा, जिससे सभी के वोटिंग के अधिकार को पूरा किया जा सके। इस क्षेत्र में मतदान कर्मियों को बर्फ में होते हुए पैदल ही पोलिंग बूथ तक पहुंचना पड़ा था, जिसकी तस्वीर भी पिछले दिनों सामने आई थी। इसके अलावा, राज्य के दूरदराज वाले इलाके में चंबा जिला भी शामिल है। यहां सबसे अधिक 1,459 वोटर हैं। भरमौर एसी का 26-चस्क भटोरी मतदान केंद्र चंबा जिले में सबसे दूर और ऊंचाई वाला पोलिंग स्टेशन है। यहां आने के लिए मतदान कर्मियों को मुख्यालय से 14 किलोमीटर की दूरी तयर करनी पड़ती है। 

वोटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां - 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

Share this article
click me!