सिरमौर जिले की 5 विधानसभा सीटों के नतीजे आए, 3 पर कांग्रेस ने लहराया परचम, दो सीट बीजेपी के खाते में गई

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Assembly Elections) के सिरमौर जिले (Sirmour District Chunav Results) में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं और यहां पर 12 नवंबर 2022 को वोटिंग हुई। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीए में बंद हो गई। 8 दिसंबर 2022 को चुनाव परिणाम घोषित हुए।
 

Manoj Kumar | Published : Dec 7, 2022 12:27 PM IST / Updated: Dec 08 2022, 08:13 PM IST

Sirmour District Assembly Election Results 2022. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में विधानसभा की कुल 5 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में 5 में से 3 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जबकि 2 सीट कांग्रेस ने जीती थी। 2022 में 12 नवंबर को यहां वोटिंग की गई और आम आदमी पार्टी भी चुनौती दे रही है। आइए जानते हैं सिरमौर जिले में 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजे किसके पक्ष में गए...

Nahan Assembly Election Results 2022. सिरमौर जिले की नाहन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अजय सोलंकी करीब 1639 वोटों से जीत चुके हैं। 2022 में कांग्रेस ने अजय सोलंकी को प्रत्याशी बनाया जबकि बीजेपी ने राजीव बिंदल को टिकट दिया। वहीं आम आदमी पार्टी ने सुनील शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में नाहन सीट पर बीजेपी के राजीव बिंदल ने जीत दर्ज की थी।

Pachhad Assembly Election Results 2022. सिरमौर जिले की पछाड़ विधानसभा सीट पर बीजेपी की रीना कश्यप 3857 वोटों से जीत चुकी हैं। 2022 में कांग्रेस ने दयाल प्यारी को टिकट दिया। बीजेपी ने रीना कश्यप को प्रत्याशी बनाया। वहीं आम आदमी पार्टी ने अंकुश चौहान को टिकट दिया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में पछाड़ सीट पर बीजेपी की रीना कश्यप ने जीत दर्ज की थी।

Paonta Sahib Assembly Election Results 2022. सिरमौर जिले की पोंटा साहिब विधानसभा सीट से बीजेपी के सुखराम 8 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीत चुके हैं। यहां पर 2022 में कांग्रेस की तरफ से किरनेश जंग चुनाव लड़े। बीजेपी ने सुखराम चौधरी को टिकट दिया। मनीष ठाकुर को आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के सुखराम ने जीत दर्ज की थी।

Shillai Assembly Election Results 2022. सिरमौर जिले की सिल्लाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हर्षवर्धन सिंह करीब 344 वोटों से जीत चुके हैं। जबकि बीजेपी के बलदेव पीछे हो गए हैं। 2022 में कांग्रेस ने हर्षवर्धन सिंह चौहान को टिकट दिया। बीजेपी ने बलदेव तोमर को प्रत्याशी बनाया जबकि आम आदमी पार्टी ने नाथूराम चौहान को टिकट दिया। 2017 में इस सीट पर कांग्रेस के हर्षवर्धन सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी।

Sri Renukaji Assembly Election Results 2022. सिरमौर जिले की श्रीरेणुकाजी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विनय कुमार 860 वोटों से चुनाव जीत चुके हैं। 2022 में कांग्रेस ने विनय कुमार को टिकट दिया। बीजेपी ने नरायन सिंह को प्रत्याशी बनाया। वहीं आम आदमी पार्टी ने लेफ्टिनेंट कर्नल रामकृष्ण को टिकट दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के विनय कुमार विजयी हुए थे।

यह भी पढ़ें

गुजरात-हिमाचल चुनाव का रिजल्ट 8 दिसंबर को, सुबह 8 बजे से मिलेंगे रूझान, एशियानेट न्यूज हिंदी पर सबसे तेज अपडेट
 

Share this article
click me!