बोटाद की एक सीट भाजपा के खाते में और दूसरी जानिए किसके पास गई

Gujarat Chunav result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों की मतगणना आज हो रही है। बोटाद जिले की दोनों सीटों पर भी नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।  

Ashutosh Pathak | Published : Dec 6, 2022 6:11 PM IST / Updated: Dec 08 2022, 09:07 PM IST

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में नतीजे जारी हो गए हैं। भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आप ने 17 सीट पर जीत दर्ज की है। आप को 5 सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि अन्य को 4 सीट मिली है। राज्य में कुल 33 जिलों की 182 सीट पर इस बार दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, दूसरे चरण में शेष 14 जिलों की बची हुई 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस चरण में 833 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। आज गुरुवार, 8 दिसंबर को परिणाम जारी हुए हैं। इस बार पहले चरण में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत 36 अन्य छोटे-बड़े दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया। इस चरण में 339 प्रत्याशी निर्दलीय थे, जबकि दूसरे चरण में भाजपा, कांग्रेस और आप समेत 60 दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया। दूसरे चरण में 285 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। दोनों ही चरणों के परिणाम आज गुरुवार, 8 दिसंबर को जारी हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर क्या रुझान हैं। साथ ही, पिछली बार यहां किस पार्टी के कौन से उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। 

Botad Chunav result 2022: बोटाद विधानसभा सीट पर आप के उमेश मकवाना ने जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा ने घनश्याम वीरानी को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने मनहर पटेल को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सौरभ पटेल ने जीत दर्ज की थी। 

Gadhada Chunav result 2022: गढ्डा सुरक्षित विधानसभा सीट पर आप से रमेश परमार ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने शंभूप्रसाद टुंडिया को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने जगदीशभाई चावड़ा को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रवीण मारू ने जीत दर्ज की थी। वहीं, 2020 में उपचुनाव हुआ, जिसमें भाजपा से आत्माराम परमार ने जीत दर्ज की थी। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

Share this article
click me!