पंजाब चुनाव: सिद्धू के लिए गेट बंद किए, मजीठिया का किया स्वागत, कांग्रेस वर्कर ने बताई चौंकाने वाली कहानी

शैंकी ने बताया कि 5 साल सिद्धू यहां से विधायक रहे। लेकिन मुस्लिमगंज एरिया में आकर उन्होंने एक बार भी लोगों का हाल नहीं पूछा। यहां कोई विकास नहीं हुआ। जब लोग उनके घर अपनी परेशानी लेकर जाते थे तो उनके घरों का दरवाजा बंद मिलता था।

Asianet News Hindi | Published : Feb 5, 2022 8:26 AM IST / Updated: Feb 05 2022, 02:06 PM IST

अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट अमृतसर ईस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया डोर-टू-डोर प्रचार करने निकल रहे हैं। इस दरम्यान शुक्रवार को मुस्लिम गज एरिया में सिद्धू के आने पर कुछ स्थानीय लोगों ने अपने गेट बंद कर लिए थे। इस वजह से कांग्रेस प्रधान को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा था। बाद में सिद्धू को वापस लौटाने के सीसीटीवी फुटोज वायरल हो गए। इस पर लोगों ने कांग्रेस पर खूब चटखारे लिए। ऐसे में हर कोई यह जानना चाह रहा था कि अमृतसर का वह व्यक्ति कौन है? जिसने सिद्धू को अपने दरवाजे से वापस जाने पर मजबूर कर दिया। 

Asianet News Hindi ने जब इस शख्स से संपर्क किया तो उसने अपना नाम अभिषेक शैंकी बताया। उसने दरवाजे बंद करने के पीछे की चौंकाने वाली कहानी भी बताई। शैंकी का कहना था कि उनकी गली के बहुत से लोग सिद्धू के पास काम के लिए गए थे। लेकिन, तब सिद्धू ने मिलने से इंकार दिया था। इसका उनके मन में खासा गुस्सा था। अब मौका मिला है कि वह सिद्धू को इसका जवाब दे सकें। उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस का समर्थक है। लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम भी करता रहा है। लेकिन, सिद्धू यहां के मतदाता की लंबे समय तक उपेक्षा करते रहे। 

Latest Videos

"

पंजाब चुनाव में कौन होगा कांग्रेस का सीएम फेस, हाईकमान ने बनाया विवाद खत्म करने वाला फॉर्मूला

सिद्धू खुद वापस चले गए, वरना विरोध झेलते
शैंकी ने बताया कि 5 साल सिद्धू यहां से विधायक रहे। लेकिन मुस्लिमगंज एरिया में आकर उन्होंने एक बार भी लोगों का हाल नहीं पूछा। यहां कोई विकास नहीं हुआ। जब लोग उनके घर अपनी परेशानी लेकर जाते थे तो उनके घरों का दरवाजा बंद मिलता था। लेकिन, आज जब सिद्धू मुस्लिमगंज आए तो लोगों ने उनके लिए अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। सिद्धू झूठ बोल रहे कि घर कोई नहीं था। मैं और मेरा परिवार घर पर मौजूद था। आसपास के लोग भी घर पर थे। वह तो अच्छा हुआ सिद्धू खुद वापस चले गए। वरना उन्हें भारी विरोध का भी सामना करना पड़ता। 

"

मरने से पहले पंजाब के व्यापारी के आखिरी शब्द, ‘ठगों से पैसे वापस दिलवाएं, 6 लाख मंदिरों में दान कर दो’, पढ़ें

मजीठिया पहुंचे तो स्वागत, बोले- अभी और विरोध होगा
इधर, सिद्धू को बैरंग लौटता देखकर अकाली दल ने इसे मौके की तरह लिया। तुरंत ही दूसरे दिन शनिवार को अकाली दल प्रत्याशी बिक्रतजीत सिंह मजीठिया इस घर में पहुंच गए। यहां मजीठिया का शैंकी ने जोरदार स्वागत किया और गले मिले। मजीठिया ने जमकर सिद्धू की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह तो शुरुआत है। अभी तो सिद्धू को और ज्यादा विपरीत हालात का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि उन्होंने लोगों के लिए कुछ किया ही नहीं है। वह यहां लोगों की दुख-तकलीफ में कभी काम नहीं आया। इसलिए आज लोग सिद्धू को देख कर दरवाजे बंद कर रहे हैं।

Punjab Assembly Election में Navjot Sidhu के सितारे गर्दिश में, डोर-टू-डोर कैंपेन में नहीं खुले दरवाजे, देखें

सिद्धू ने कहा था- घर में कोई नहीं था
फिलहाल, ये मामला अमृतसर के राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा का विषय बन हुआ है। हालांकि सिद्धू के करीबियों ने दावा किया था कि जिस वक्त वह उस मकान में गए तो वहां कोई नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि वह वहां बिना कार्यक्रम के चले गए थे।

जब सिद्धू को देखकर दरवाजा बंद किया

"

ये भी पढ़ें

Punjab Assembly Election में Navjot Sidhu के सितारे गर्दिश में, डोर-टू-डोर कैंपेन में नहीं खुले दरवाजे, देखें

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब, PGI रेफर

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts