चुनाव से पहले CM चन्नी ने खेला इमोशनल कार्ड, खुद को बताया गरीब, सरकार बनी तो सिद्धू का पंजाब मॉडल लागू करेंगे

Published : Feb 14, 2022, 04:15 PM IST
चुनाव से पहले CM चन्नी ने खेला इमोशनल कार्ड, खुद को बताया गरीब, सरकार बनी तो सिद्धू का पंजाब मॉडल लागू करेंगे

सार

चन्नी ने कहा कि जब एक गरीब आदमी होता है, उसे क्या-क्या मुश्किल आती है। किसान को क्या मुश्किल आती है। यह मैंने अपने जीवन में देखी हैं। इसी को आधार बना कर हमने कुछ फैसले लिए हैं। सरकार चलाना एक घर चलाने जैसा है। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि आटा-दाल के साथ पेट तो भर जाएगा, लेकिन सूबे की तरक्की नहीं होगी। 

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में खूब इमोशनल कार्ड खेला। खुद को गरीब बताया। यह बताने की कोशिश की कि वह गरीबों के लिए बहुत कुछ करना चाह रहे हैं। वक्त कम था। इसलिए ज्यादा नहीं कर पाए। उन्होंने ये भी बताया कि अपने विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में कच्चे मकान पक्का करने के लिए फंड उपलब्ध कराया। लेकिन आचार संहिता लगने की वजह से रकम डीसी के पास पड़ी है। यह सब बताने के पीछे चन्नी का उद्​देश्य यह था कि वह साबित कर सकें कि जो बोलते हैं, वह करते हैं। उन्होंने खुद को गरीब परिवार का बताया। 

चन्नी ने कहा कि जब एक गरीब आदमी होता है, उसे क्या-क्या मुश्किल आती है। किसान को क्या मुश्किल आती है। यह मैंने अपने जीवन में देखी हैं। इसी को आधार बना कर हमने कुछ फैसले लिए हैं। सरकार चलाना एक घर चलाने जैसा है। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि आटा-दाल के साथ पेट तो भर जाएगा, लेकिन सूबे की तरक्की नहीं होगी। इसके लिए एजुकेशन देनी होगी। एजुकेशन महंगी हो रही है। मेरे पिता ने गरीबी के बावजूद पढ़ाया। यदि पढ़ाया ना होता तो मैं यहां ना होता। इसलिए फैसला किया कि सरकार की जिम्मेदारी है कि हर परिवार को शिक्षित किया जाएगा। सरकारी स्कूल, कॉलेज औ यूनिवर्सिटी में मुफ्त पढ़ाई होगी।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के जिस कृषि फॉर्मूले का विरोध कर रहे थे राहुल गांधी, वही बताकर पंजाब में मांग रहे वोट, देखें वीडियो

फीस पर कंट्रोल के रेगुलेट कमिशन बनाएंगे
उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में एससी स्कॉलरशिप शुरू की। इसे मजबूत करना है। बैकवर्ड क्लास के बच्चों के लिए बीसी स्कॉलरशिप चलानी है। जनरल कैटेगिरी में जहां गरीबी और पिछड़ापन है, उनके बच्चों के लिए भी स्कॉलरशिप दी जाएगी। छोटे किसान, दुकानदार अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं। फीस महंगी हो गई। इसलिए पंजाब में फीस रेगुलेट करने के लिए फीस रेगुलेट कमिशन बनाया जाएगा। जो फीस निर्धारित करेगा। 

बच्चों को विदेश में पढ़ाने का खर्च उठाएंगे
चन्नी ने कहा कि हर बच्चे को ब्याजमुक्त कर्ज देंगे, जिससे वह अपना रोजगार स्थापित कर सके। सरकार की जिम्मेदारी होगी कि वह बेरोजगार को रोजगार दें, उसे नौकरी दें, यदि वह विदेश में पढ़ना चाह रहा है तो इसका सारा खर्च सरकार उठाएगी। एक लाख सरकारी नौकरी देंगे। तीन माह में जो बोला, वह किया। पेट्रोल-डीजल, बिजली के बिल माफ किए। अब भी जो बोला है, उसे लागू करेंगे। 

सिद्धू का पंजाब मॉडल लागू करेंगे
विदेश की तर्ज पर फ्री हेल्थ सुविधा दी जाएगी। 6 माह के भीतर पंजाब की कोई छत कच्ची नहीं रहेगा। पक्का मकान दिया जाएगा सभी को। यह सरकार की जिम्मेदारी हो या ना हो, लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी की जिम्मेदारी जरूर है। साल में सात सिलेंडर मुफ्त में देने हैं। नवजोत सिंह सिद्धू हमारी पार्टी के प्रधान हैं, उनका जो पंजाब मॉडल है, उसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं। दो चार लाख करोड़ रुपए का कोई पैकेज दे जाएं।

यह भी पढ़ें-

पंजाब चुनाव: राहुल गांधी बोले- चन्नी गरीब घर के बेटे, वह अरबपतियों की सरकार नहीं चलाएंगे, सिद्धू ने ये कहा

Video: अपनी ही बातों से मुसीबत में फंसे सिद्धू, इस नेता को लेकर की शर्मनाक टिप्पणी

पंजाब चुनाव: वोटर्स के मन में झूठी उम्मीद जगाने का जरिया बने घोषणा पत्र, 10 साल के वादे आज भी अधूरे, पढ़ें

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?