पंजाब चुनाव: सिख फॉर जस्टिस के पत्र को लेकर राजनीति गरमाई, विपक्ष के निशाने पर आए केजरीवाल ने साजिश बताया

हालांकि, यह भी दावा किया जा रहा है कि यह पत्र फर्जी है, लेकिन इसके बाद भी पत्र को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। विपक्ष ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। इधर, मामला उछलता देखकर केजरीवाल भी बचाव की मुद्रा में आ गए। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2022 9:52 AM IST

चंडीगढ़। पंजाब में मतदान में दो दिन बाकी हैं। राजनीतिक गतिविधियां और जोड़तोड़ अंतिम पड़ाव पर है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत पैदा हो रही है। आप के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि पंजाब की सत्ता के लिए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल अलगाववादी सिख संगठनों से भी समझौता कर सकते हैं। अब कथित तौर पर सिख फॉर जस्टिस का एक पत्र वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया कि चुनाव में आम आदमी पार्टी को मदद की जाए। 

हालांकि, यह भी दावा किया जा रहा है कि यह पत्र फर्जी है, लेकिन इसके बाद भी पत्र को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। विपक्ष ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। इधर, मामला उछलता देखकर केजरीवाल भी बचाव की मुद्रा में आ गए। उन्होंने खुद को स्वीट आतंकवादी करार दिया है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है। उनके खिलाफ किसी भी वक्त एफआइआर दर्ज हो सकती है। 

यह भी पढ़ें-  कुमार विश्वास के 'खालिस्तानी बयान' पर अरविंद केजरीवाल की चुटकी, वो कवि हैं; उनको सीरियसली क्यों ले लिया?

क्या है सिख फॉर जस्टिस 
यह अलगाववादी संगठन है। इसका मुख्यालय यूएस में है। इस संगठन को गुरपतवंत सिंह पन्नू नाम का व्यक्ति चलाता है, जो अमेरिका से एडवोकेट की डिग्री धारी है। वह खालिस्तान समर्थक है। भारत के खिलाफ अक्सर दुष्प्रचार करता रहता है। तीन कृषि कानूनों के विरोध में उसने भारत के खिलाफ खूब अनर्गल प्रचार किया। बताया तो यहां तक जाता है कि उसने आंदोलन चलाने में मदद भी की। इसके साथ ही उसने सिख रेफरेंडम 2020 भी चलाया था, इसका उद्देश्य भी यह था कि विश्वभर के सिखों को अलग खालिस्तान की मांग पर एकजुट किया जा सके। इस संगठन को भारत में 2019 में प्रतिबंधित कर दिया था। हाल ही में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने पंजाब के कई किसान नेताओं और संगठनों को नोटिस भी जारी किया था। इन पर भी आरोप हैं।

यह भी पढ़ें-  पंजाब चुनाव: मैं इतना बड़ा आतंकी हूं तो गिरफ्तार क्यों नहीं किया, केजरीवाल का PM मोदी-राहुल गांधी पर पलटवार

पंजाब के यूथ में खासा क्रेज है
संगठन का पंजाब के यूथ में खासा क्रेज है। पिछली बार के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने विदेशों से फंड लिया था। केजरीवाल पर आरोप लगे थे उन्होंने अलगाववादी संगठनों से फंड लिया है। इन आरोपों के बाद अब जिस तरह से सिख फॉर जस्टिस का पत्र जारी हुआ है, इसे लेकर केजरीवाल पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, केजरीवाल ने इसे साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि उन्हें फंसाने के लिए यह सब हो रहा है। इससे पहले पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी एक ट्वीट कर केंद्र सरकार से मांग की कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल पर जो आरोप लग रहे हैं, इनकी निष्पक्ष जांच कराई जाए।

यह भी पढ़ें- 

आखिर क्या है कुमार विश्वास का बयान, जिससे हिल गई है केजरीवाल सरकार, पंजाब चुनाव में बन गया गले की फांस
पंजाब चुनाव : कुमार विश्वास के वीडियो पर रोक लगा बैकफुट पर CEO, चंद घंटे में ही आदेश वापस, जानिए पूरा मामला

Read more Articles on
Share this article
click me!