पंजाब:चन्नी के CM बनते ही लग्जरी लाइफ जीने लगा था हनी सिंह, महंगी घड़ियों का शौकीन, ब्यूरोक्रेसी भी संभालता था

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनते ही हनी सिंह का लाइफ स्टाइल बदलने लगा था। उसका मोहाली के सेक्टर 70 में होमलैंड सोसायटी में फ्लैट है। ये पॉश इलाका है। इसी फ्लैट पर ईडी ने छापेमारी की थी। यहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 4, 2022 7:11 AM IST / Updated: Feb 04 2022, 01:23 PM IST

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध रेत खनन मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit singh channi) के भतीजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी ( Bhupinder Singh Honey) को गिरफ्तार कर लिया है। ED ने हनी को जालंधर दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था। यहां करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई। उसके बाद गिरफ्तार कर लिया। रात करीब 1 बजे मेडिकल टेस्ट करवाया गया। आज ईडी हनी को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड देने की मांग करेगी। बताते हैं कि चन्नी के पंजाब सीएम बनते ही हन्नी लग्जरी लाइफ जीने लगा था। उसका महंगी घड़ियों और लग्जरी कारों का शौक जगजाहिर हो गया था। हनी के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। हनी माइनिंग के क्षेत्र में खासा सक्रिय था। इसी को लेकर उस पर 2008 में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से इस मामले की जांच चल रही थी। 

जानकारी के मुताबिक, चन्नी के सीएम बनते ही हनी सिंह का लाइफ स्टाइल बदलने लगा था। उसका मोहाली के सेक्टर 70 में होमलैंड सोसायटी में फ्लैट है। ये पॉश इलाका है। इसी फ्लैट पर ईडी ने छापेमारी की थी। यहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहते हैं। हर किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं रहती है। हनी सिंह को जानने वाले बताते हैं कि उसके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं, लेकिन ये उसके खुद के अपने नाम पर नहीं हैं। उसकी सबसे ज्यादा चर्चा 12 लाख की रोलेक्स घड़ी की हो रही है। बताया जा रहा है कि उसके पास इस तरह की कई घड़ियां हैं। 

Latest Videos

लाइफ स्टाइल बदला तो एक्टिव हुई ईडी और रेड मारी
जब से चन्नी सीएम बने थे तो हनी सिंह काफी चर्चा में रहने लगे थे। वह ब्यूरोक्रेसी से जुड़े कामकाज भी संभालता था। कई विभागों में इसकी अच्छी पैठ थी। वह अक्सर सीनियर ब्यूरोक्रेट्स के संपर्क में रहता था। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, तेजी से बदल रहे उसके लाइफ स्टाइल की वजह से ही उस पर छापेमारी की तैयारी की गई थी। ईडी की टीम को पता था कि छापेमारी में जरूर सफलता मिलेगी। क्योंकि पंजाब के सीएम पद पर चरणजीत सिंह चन्नी आ गए थे। चन्नी के ज्यादातर काम वही देख रहा था। इसलिए ईडी ने उस पर नजर रखनी शुरू की। 

अफसरों से उनके घर जाकर मिलता था हनी
हालांकि हनी सिंह लुधियाना में ज्यादा रहता है। लेकिन चन्नी के सीएम बनने के बाद उसकी गतिविधियां मोहाली में तेज हो गई थीं। वह पंजाब सचिवालय में कम जाता था। वह अधिकारियों से उनके घर पर ही मिलता थ। सीएम का नजदीकी रिश्तेदार होने की वजह से ना सिर्फ कांग्रेस, बल्कि उद्योगपतियों में उसकी पैठ तेजी से बढ़ती चली गई। पंजाब के बड़े इंडस्ट्रिलिस्ट उनके सीधे संपर्क में आ गए थे। जिसका असर उसकी लाइफ स्टाइल पर भी नजर आने लगा था। माइनिंग कारोबारियों से भी उनके अच्छे रिश्ते थे।

यह भी पढ़ें-

ED के 70 सवाल-5 घंटे पूछताछ: चौथे पर ही अटका पंजाब CM Channi का भतीजा हनी, पढ़ें गिरफ्तारी की Inside Story

चुनाव से पहले CM Channi की बढ़ीं मुश्किलें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भतीजे को ED ने किया गिरफ्तार, जारी पूछताछ

पंजाब चुनाव: नवजोत सिंह सिद्धू ने गांधी परिवार से लिया सीधा पंगा, CM फेस को लेकर दे डाला बड़ा बयान

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें