पंजाब चुनाव: फाजिल्का में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर फायरिंग, गोली लगने से पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत

Published : Mar 04, 2022, 11:08 AM ISTUpdated : Mar 04, 2022, 11:27 AM IST
पंजाब चुनाव: फाजिल्का में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर फायरिंग, गोली लगने से पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत

सार

पुलिस का कहना था कि गोली लगने से सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बलदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। उधर, संबंधित थाने की पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

फाजिल्का। पंजाब के फाजिल्का से बड़ी खबर है। यहां ईवीएम स्ट्राॅन्ग रूम के बाहर फायरिंग हो गई। इसमें गोली लगने से पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी की पहचान ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तैनात सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह के रूप में हुई है। घटना आज यानी शुक्रवार सुबह की है। 

घटना फाजिल्का के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) की है। यहां ईवीएम रखी हैं। शुक्रवार तड़के सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ड्यूटी खत्म होने के बाद वहां बने एक कमरे में चला गया। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने गोली की आवाज सुनी। पुलिस का कहना था कि गोली लगने से एसआई सिंह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बलदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें-  चुनाव परिणाम से पहले ही बुरे फंसे सिद्धू: बहन ने लगाए कई गंभीर आरोप, महिला आयोग ने तुरंत दिए कार्रवाई के आदेश

सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मारी?
उधर, संबंधित थाने की पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि बलदेव सिंह ने सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी, लेकिन यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। थाना सिटी प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बाहर से बुलाई गई है। एसआई के परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सिद्धू की बहन सुमन तूर का Exclusive इंटरव्यू, बोलीं- भाई को बदनाम करना नहीं, बहन होने का हक चाहती हूं

2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। इस बार 1304 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। वर्तमान में पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। चरणजीत चन्नी मुख्यमंत्री हैं। 2017 में कांग्रेस की 77 सीटें मिली थीं। 

यह भी पढ़ें- ‘सिद्धू मां-बाप-बहन के नहीं हुए तो जनता के क्या होंगे’, NRI बड़ी बहन सुमन तूर ने ऐसे 10 सवालों के मांगे जवाब?

यह भी पढ़ें- बहन सुमन तूर का आरोप- सिद्धू ने पैसे के पीछे पूरा परिवार खत्म कर दिया, मां को घर से तक निकाला

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी