नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी सुमन तूर का कहना था कि उन्होंने बहुत ही बुरा समय देखा है। पिता के देहांत के बाद सिद्धू ने मां को घर से निकाल दिया था। घर अपने नाम कर लिया था और मुझे भी घर से निकाला। जो इंसान अपने परिवार का नहीं हो सका, वह किसी और का क्या होगा। वह परिवार के सुख-दुख में कभी शामिल नहीं हुए।

चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू घरेलू विवाद में फंस गए हैं। उन पर जो NRI बड़ी बहन सुमन तूर ने आरोप लगाए हैं, वो बेहद गंभीर हैं। सुमन ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मां की दुखद और मार्मिक कहानी का खुलासा किया। सुमन ने दावा किया कि पिता भगवंत सिद्धू की मृत्यु के बाद मां निर्मल भगवंत मानसिक पीड़ा से ग्रसित थीं। पिता को खो देने से मां डिप्रेशन में आ गईं थीं। तीन साल बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मां की लावारिस की तरह मौत हो गई। सुमन ने मीडिया के जरिए कहा कि वह सिद्धू से इन आरोपों का जवाब चाहती हैं। सुमन तूर मॉडल और गायक भी रह चुकी हैं और अमेरिका में रहती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पढ़िए आरोपों में 10 बड़ी बातें...

  • सुमन तूर ने आगे आरोप लगाया कि दुर्घटना में बड़ी बहन की मौत हो गई थी। उसके बाद भी सिद्धू ने शोक नहीं जताया और ना एक शब्द बोला। 
  • सुमन तूर ने कहा कि वह सिद्धू की सगी बहन हैं। सिद्धू नैतिक रूप से दिवालिया है। जिसने पिता की मौत के बाद अपनी बूढ़ी मां को लावारिस छोड़ दिया। एक रेलवे स्टेशन पर उनकी लावारिस बुजुर्ग की तरह मौत हो गई।
  • सिद्धू ने इंडिया टुडे को एक लेख में झूठ बोला था कि जब वह 2 साल के थे, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। वह (पैरेंट्स) अलग नहीं हुए थे। सिद्धू उन्हें अपने साथ नहीं रखता था। 
  • सुमन ने कहा कि चूंकि मां एक लावारिस की तरह रेलवे स्टेशन पर मरी थीं। वह कैसे यह बात स्वीकार कर सकता था? इसलिए उसने इस लेख में झूठ बोलकर अपनी करतूत छुपाई है।
  • 1986 में सिद्धू ने अपनी मां को घर से निकाल दिया था। उसके बाद भी उन्होंने (मां) परिवार की इज्जत नहीं उछाली और अपनी छवि बचाने के लिए दिल्ली के चक्कर काटे। 3 साल बाद मां की मौत हुई। पैसे के लिए सिद्धू ने पूरे घर को तबाह कर दिया। 
  • जो व्यक्ति परिवार का नहीं हो सका, वह किसी और का क्या हो सकता है? परिवार के दुख सुख में वह कभी शामिल नहीं हुआ।
  • मैंने बहुत ही बुरा समय देखा है। सिद्धू ने घर अपने नाम कर लिया था और मुझे भी घर से निकाला। जो इंसान अपने परिवार का नहीं हो सका, वह किसी और का क्या होगा। 
  • सिद्धू परिवार के सुख-दुख में कभी शामिल नहीं हुए। उसने (सिद्धू) ने यह सब प्रॉपर्टी के लिए किया। 
  • 20 जनवरी को जब मैं उससे मिलने उसके घर गई तो उसने दरवाजा ही नहीं खोला। सुमन ने पूछा- आखिर वह (सिद्धू) ऐसा कैसे कर सकता है? वह पैसे के लिए परिवार को इस तरह से कैसे छोड़ सकता है। मां को गुमनामी की मौत के लिए कैसे अकेला छोड़ सकता है? 
  • मैं राजनीति नहीं कर रही हूं। यह परिवार का मसला है। वह तो बस जनता को सच बता रही हैं। वह जो बोल रही हैं, उसकी हर बात का सुबूत भी है।

"

चुनाव से पहले घरेलू विवाद में फंसे नवजोत सिद्धू, फूट-फूटकर रोईं बहन, पैसे के पीछे ‘शैरी’ ने परिवार खत्म किया

क्या गरमाएगी पंजाब की राजनीति?

इस समय पंजाब में चुनावी माहौल है। दूसरी तरफ कांग्रेस में अभी भी कुछ ठीक नहीं चल रहा। आज नवजोत सिद्धू की बहन ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए तो वहीं इससे पहले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार के घर ईडी की रेड हुई जहां से 10 करोड़ रुपए बरामद हुए थे। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि सिद्धू कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और उनकी बहन ने जो आरोप लगाए हैं, क्या उससे पंजाब की राजनीति गरमाएगी? क्योंकि सुमन के आरोपों के तुरंत बाद ही अकाली दल ने सिद्धू पर हमला बोला और सवाल उठाए हैं। फिलहाल, सिद्धू का पारिवारिक विवाद लोगों के बीच ये चर्चा का विषय बन गया है।

Punjab Election 2022: चन्नी-सिद्धू के सामने राहुल गांधी ने कहा- कार्यकर्ता तय करेंगे कौन होगा CM उम्मीदवार

बिक्रम मजीठिया आज पहले मजीठा, फिर अमृतसर ईस्ट सीट पर नामांकन करेंगे, BJP ने मुकाबले को और रोचक बनाया

पंजाब चुनाव 2022की हर बड़ी सीट का ग्राउंड रिपोर्ट, हर बड़े मुद्दे पर एक्सपर्ट एनालिसिस, बड़े नेता का इंटरव्यू, इलेक्शन बुलेटिन, हॉट सीट्स का हाल, कैंडिडेट की प्रोफाइल और उनकी लाइफ स्टाइल, बाहुबलियों का हाल...Asianetnews Hindi पर 360 डिग्री कवरेज के साथ पढ़ें पंजाब विधानसभा चुनाव का हर अपडेट।