पंजाब के तरन तारन में एक फर्स्ट ईयर लॉ स्टूडेंट ने अपनी क्लासमेट संदीप कौर को गोली मार दी। थोड़ी ही देर में उसने उसी पिस्तौल से खुद को भी गोली मार ली। छात्रा की मौके पर मौत हो गई, जबकि आरोपी की हालत गंभीर है।

Law Student Shot Dead by Classmate: पंजाब के तरन तारन जिले में सोमवार 9 फरवरी को फर्स्ट ईयर के लॉ स्टूडेंट ने अपनी ही क्लासमेट को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने उसी हथियार से खुद को भी शूट कर लिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतका और आरोपी की पहचान

मृत छात्रा की पहचान संदीप कौर के रूप में हुई है, जो नौशेरा पन्नुआं की रहने वाली थी। वहीं आरोपी छात्र का नाम प्रिंस राज बताया गया है, जो जालंधर जिले के मल्लियां गांव का निवासी है। दोनों एक ही कॉलेज में फर्स्ट ईयर के लॉ स्टूडेंट थे।

CCTV फुटेज में सामने आया घटनाक्रम

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, प्रिंस राज सुबह करीब 9:15 बजे क्लासरूम में आया और संदीप कौर के पास से होकर गुजरा। उसने संदीप से कुछ पूछा, जिसका उसे कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह क्लासरूम से बाहर चली गई। राज उसके पीछे गया और इस दौरान एक अन्य क्लासमेट ने, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है, दोनों के बीच हस्तक्षेप करने की कोशिश की। इसके बावजूद हालात नहीं संभल सके।

क्लासरूम के अंदर चली गोली

वीडियो में आगे देखा गया कि एक तीसरा क्लासमेट राज और संदीप को क्लासरूम के पीछे की तरफ ले जाता है। संदीप और एक अन्य छात्रा आखिरी बेंच पर बैठती हैं, जबकि राज सामने बैठ जाता है। कुछ ही देर बाद राज अपने बैग से पिस्तौल निकालता है और संदीप कौर को गोली मार देता है। इसके बाद वह कुछ कदम चलता है और खुद को भी गोली मार लेता है।

आरोपी की हालत गंभीर, जांच जारी

घटना के तुरंत बाद आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।