जलालाबाद सीट इलेक्शन रिजल्ट 2022: दिग्गज नेता सुखबीर सिंह बादल 30,930 वोटों से हारे, आप के जगदीप कंबोज जीते

सुखबीर बादल के सामने इस बार कांग्रेस ने फिरोजपुर लोकसभा हलके से दो बार BSP के सांसद रहे मोहन सिंह फलियांवाला को टिकट दिया है।

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 8:20 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 11:03 PM IST

Jalalabad Election Results 2022: जलालाबाद विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के जगदीप कंबोज (Jagdeep Kamboj) ने शिरोमणी अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) को 30,930 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। जगदीप को 91,455 वोट मिले, तो वहीं सुखबीर को 60,525 वोट ही मिले। कांग्रेस के मोहन सिंह को 8,771 और बीजेपी के पूरन चंद को 5,418 वोट ही मिले। जगदीप को 52.95 प्रतिशतक वोट मिले। 

जलालाबाद से ज़ुड़ी खास बात

फाजिल्का जिले का जलालाबाद एरिया पूरी तरह से ग्रामीण है। पाकिस्तान की सीमा यहां से 25 किलोमीटर दूर है। यहां बासमती की खेती पंजाब में सबसे ज्यादा होती है। इस वजह से पंजाब के सबसे ज्यादा राइस मिल जलालाबाद में हैं। चावल एक्सपोर्ट में जलालाबाद प्रमुख केंद्र हैं। यह तो इस इलाके की पहचान है। इसकी एक और पहचान है। वह है, यहां से सुखबीर बादल का चुनाव लड़ना। 

सुखबीर बादल के सामने इस बार कांग्रेस ने फिरोजपुर लोकसभा हलके से दो बार BSP के सांसद रहे मोहन सिंह फलियांवाला को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने यहां से जगदीप गोल्डी तो भाजपा ने इस सीट से पूर्णचंद को टिकट दिया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अपने चारों विधानसभा चुनाव इसी सीट से जीते हैं।

2 उपचुनाव : एक बार अकाली दल जीता तो एक बार कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव में सुखबीर बादल को जलालाबाद सीट पर 75271 वोट मिले। तब उन्हें टक्कर देने आम आदमी पार्टी के भगवंत मान जलालाबाद से उतरे। मान ने खूब मेहनत की मगर तमाम सियासी कसरत के बावजूद वह दूसरे नंबर पर रहे। भगवंत मान को को यहां 56,771 वोट मिले।2019 के लोकसभा चुनाव में सुखबीर बादल फिरोजपुर लोकसभा हलके से सांसद बने और जलालाबाद सीट छोड़ दी। यहां उपचुनाव में कांग्रेस ने रमिंदर सिंह अांवला को टिकट दिया जबकि उनके सामने अकाली दल ने राज सिंह डिब्बीपुरा को उतारा। आंवला को 76098 और अकाली दल को 59465 वोट मिले।

कास्ट फैक्टर यहां मायने नहीं रखता जलालाबाद सीट के कुल 2 लाख 14 हजार 31 मतदाताओं में से आधे से ज्यादा रायसिख बिरादरी से हैं। इसके बावजूद जट्ट सिख परिवार से आने वाले सुखबीर यहां से जीतते रहे हैं क्योंकि उनके सामने यहां कास्ट फैक्टर मायने नहीं रखता।

2022 में मतदाताकुल वोट – 214303 पुरुष – 111863 महिला – 102436 थर्ड जेंडर - 4 पोलिंग बूथ - 251 

जलालाबाद से सुखबीर 10 साल में तीन चुनाव जीते

यह सीट 1967 में बनी। दो उपचुनाव समेत यहां 14 इलेक्शन हुए। 5 बार अकाली 5 बार कांग्रेस और 4 बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने जीत हासिल की। 1997 के बाद इस सीट अकाली व कांग्रेस का दबदबा बराबर रहा। 1985 में मेहताब सिंह इस सीट पर जीतने वाले कम्युनिस्ट पार्टी के आखिरी नेता रहे। - वर्ष 1997 में राय सिख बिरादरी से आने वाले शेर सिंह घुबाया पहली बार जलालाबाद से अकाली दल के विधायक बने। 

- 2002 में कांग्रेस की लहर में यहां से हंसराज जोसन विजयी रही मगर 2007 में घुबाया ने दोबारा यहां से जीत दर्ज की।
- 2009 के लोकसभा चुनाव में अकाली दल ने घुबाया को फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा। घुबाया फिरोजपुर से दो बार लोकसभा सांसद रहे।
- 2009 में घुबाया के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जलालाबाद पर हुए उपचुनाव में सुखबीर बादल ने यहां से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। तब से 2019 तक इस सीट पर सुखबीर का राज रहा।
- सुखबीर ने 2019 में फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और विजयी रहे। उनके इस्तीफे के बाद जलालाबाद सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के रमिंदर सिंह अवला ने 12 साल बाद यह सीट कांग्रेस की झोली में डाली।

Share this article
click me!