पंजाब चुनाव में भाजपा ने चौथी सूची में दो उम्मीदवारों का ऐलान किया, अभी 3 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी

एनडीए गठबंधन में भाजपा को 65, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पीएलसी को 37 और ढींढसा की पार्टी शिअद संयुक्त 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Asianet News Hindi | Published : Jan 30, 2022 10:07 AM IST / Updated: Jan 30 2022, 04:21 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो और उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा की ये चौथी सूची है। इससे पहले तीन सूचियों में क्रमश: 34, 1 और 27 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। भाजपा अब तक कुल 62 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। एनडीए गठबंधन में भाजपा को 65 सीटें मिली हैं। अभी 3 सीटों पर उम्मीदवार घोषित होना है। 

भाजपा ने रविवार को जो चौथी सूची जारी की है, उसमें जीरा विधानसभा से अवतार सिंह जीरा और राजा सांसी विधानसभा से मुखविंदर सिंह को मैदान में उतारा है। एनडीए गठबंधन में भाजपा को 65, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पीएलसी को 37 और ढींढसा की पार्टी शिअद संयुक्त 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

1997 के बाद पहली बार भाजपा और शिअद अलग-अलग
1997 के विधानसभा चुनावों के बाद ऐसा पहली बार है कि भाजपा अपने पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के बिना पंजाब में चुनाव लड़ रही है। अकाली दल पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सहयोगी पार्टी थी। हाल ही में निरस्त किए गए कृषि कानूनों पर असहमति बनने के बाद शिअद ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था।

बीजेपी से अब तक ये उम्मीदवार घोषित...

 

  1. सुजानपुर - दिनेश सिंह बब्बू
  2. दीनानगर - श्रीमती रेणु कश्यप
  3. हरगोबिंदपुर - बलजिंदर सिंह दकोह
  4. अमृतसर नार्थ - सरदार सुखविंदर सिंह पिंटू
  5. तरनतारन - नवरीत सिंह लवली
  6. कपूरथला - रंजीत सिंह खोजेवाला
  7. जालंधर वेस्ट- महिंदर पाल भगत
  8. जालंधर सेंट्रल - मनोरंजन कालिया
  9. जालंधर नार्थ - कृष्णदेव भंडारी
  10. मुकेरिया - जंगीलाल महाजन
  11. दसुया - रघुनाथ राणा
  12. होशियारपुर- तीक्षण सूद
  13. चब्बेवाल - डॉ. दिलभग राय
  14. गढ़शंकर -नामिशा मेहता
  15. बंगा- मोहन लाल बंगा
  16. बलाचौर- अशोक बाथ
  17. फतेहगढ़ साहिब - दीदार सिंह भटी
  18. अमलोह- कंवर वीर सिंह तोहरा
  19. खन्ना - गुरप्रीत सिंह
  20. लुधियाना सेंट्रल - गुरुदेव शर्मा
  21. लुधियाना वेस्ट - विक्रमसिंह सिद्धू
  22. गिल - एसआर लड्डर, रिटायर्ड आईएएस
  23. जगराओ - कंवर नरेंद्र सिंह
  24. फिरोजपुर सिटी - राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
  25. जलालाबाद - पूरणचंद
  26. फाजिल्का - सुरजीत कुमार ज्ञानी
  27. अबोहर - अरुण नारंग
  28. मुक्तसर - राजेश बड़ेला
  29. फ़रीदकोट - गौरव कक्कर
  30. भुचोमंडी - रुपिंदर सिंह सिद्धू
  31. तलवंडी साबो- रविप्रीत सिंधु
  32. सरदुलगढ़- जगजीत सिंह मिल्खा
  33. संगरूर- अरविंद खन्ना
  34. डेरा बस्सी- संजीव खन्ना
  35. पठानकोट- अश्विनी शर्मा
  36. फगवाड़ा- विजय सांपला 
  37. भोआ- सीमा कुमारी
  38. अटारी- बलविंदर कौर
  39. बलुआना- वंदना सागवान
  40. गुरदासपुर- परमिंदर सिंह गिल
  41. बटाला- फतेह सिंह बाजवा
  42. डेरा बाबा नानक- कुलदीप सिंह कहलो
  43. मजीठा- प्रदीप सिंह भुल्लर
  44. अमृतसर पश्चिम- अमित वाल्मीकि
  45. शाहकोट- नरिंदर पाल सिंह चंडी
  46. करतारपुर- सुरिंदर महे
  47. जालंधर कैंट- सरबजीत सिंह मक्कड़
  48. आनंदपुर साहिब- परमिंदर शर्मा
  49. रूपनगर- इकबाल सिंह लालपुरा
  50. चमकौर साहिब- दर्शन सिंह शिवजोत
  51. एसएएस नगर- संजीव वशिष्ठ
  52. समराला- रंजीत सिंह गहलेवाल
  53. लुधियाना उत्तर- प्रवीण बंसल
  54. मोगा- डॉ. हरजोत सिंह कमल
  55. गुरुहरसराय- गुरपरवेज सिंह संधू
  56. लांबी- राकेश ढींगरा
  57. मौर- दयाल सिंह सोढ़ी
  58. बरनाला- धीरज कुमार
  59. धुरी- रनदीप सिंह देओल
  60. नाभा- गुरजीत सिंह शाहपुर
  61. राजपुरा- जगदीश कुमार जग्गा
  62. घनौर- विकास शर्मा

बता दें कि 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया। 

पंजाब चुनाव में ऐसा है पूरा कार्यक्रम
कुल विधानसभा सीटें- 117
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 25 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख- 1 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच- 2 फरवरी
नाम वापसी की अंतिम तारीख- 4 फरवरी
मतदान- 20 फरवरी
रिजल्ट- 10 मार्च

Share this article
click me!