पंजाब चुनाव में कौन होगा कांग्रेस का सीएम फेस, हाईकमान ने बनाया विवाद खत्म करने वाला फॉर्मूला

कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों में यह फॉर्मूला खासा कारगर रह सकता है। क्योंकि इससे दोनों नेताओं को एक साथ साधा जा सकता है। न तो चन्नी नाराज होंगे न सिद्धू। इनका मानना है कि इस बात से सिद्धू भी आसानी से मान सकते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 5, 2022 5:57 AM IST / Updated: Feb 05 2022, 11:49 AM IST

चंडीगढ़ : पंजाब चुनाव (Punjab Chunav 2022) से पहले कांग्रेस (Congress) में सीएम फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार है। मंगलवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पंजाब में सीएम चेहरे की घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले ही पार्टी के भीतर जबरदस्त विवाद बना हुआ है। इसकी वजह यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) चाहते हैं, यह चुनाव उनके चेहरे पर लड़ा जाए। सीएम फेस उन्हें बनाया जाए। लेकिन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने 111 दिन के कार्यकाल में खुद को साबित कर दिया है। इस वजह से पार्टी के सामने धर्मसंकट पैदा हो गया है। पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू को नाराज करने का जोखिम उठाना नहीं चाह रही है। चन्नी की अनदेखी भी नहीं करना चाह रही। यही वजह है कि अब ढाई-ढाई साल के सीएम फार्मूले में विवाद का समाधान तलाशा जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि पार्टी में कौन पहले सीएम बनेगा कौन बाद में, यह चुने हुए विधायक तय करेंगे। 

कितना कारगर होगा फॉर्मूला
कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों में यह फॉर्मूला खासा कारगर रह सकता है। क्योंकि इससे दोनों नेताओं को एक साथ साधा जा सकता है। न तो चन्नी नाराज होंगे न सिद्धू। इनका मानना है कि इस बात से सिद्धू भी आसानी से मान सकते हैं। इसलिए पार्टी इस फॉर्मूले पर गहनता से चिंतन कर रही है। पिछले दिनों जब राहुल गांधी पंजाब के दौरे पर आए थे तो उनके साथ साथ चन्नी और सिद्धू लगातार बने रहे। तब भी राहुल गांधी ने कहा था, दोनो सरकार जरूरी है। एक पार्टी का सरदार है, एक सरकार का। 

Latest Videos

लगभग तय हो गया था चन्नी का नाम
हालांकि बीच में एक वक्त ऐसा भी आया, जब कांग्रेस ने चन्नी को सीएम फेस बनाने की योजना लगभग तैयार कर ली थी। इस पर काम भी शुरू हो गया था। लेकिन ईडी की रेड से तेजी से हालात बदलते चले गए। चन्नी का रिश्तेदार रेड में फंस कर अब ईडी की हिरासत में हैं। दूसरी ओर सिद्धू भी यह भांप गए थे कि सीएम उम्मीदवार उन्हें नहीं बनाया जा रहा है। इसलिए उन्होंने भी पार्टी के प्रति अपने तेवर थोड़े तल्ख कर लिए थे। जिसके आगे पार्टी थोड़ा पीछे हटती नजर आ रही है। 

इसे भी पढ़ें-'गुरु' की यह कौन सी सियासत : सिद्धू और कुंवर विजय प्रताप सिंह की नान पॉलिटिकल मिटिंग के पॉलिटिकल मायने क्या?

किसी एक को चुनना आसान नहीं
जानकारों का कहना है कि अब कांग्रेस के पास यह विकल्प ही नहीं कि वह सिद्धू और चन्नी में से किसी एक को ज्यादा तवज्जो देते हुए सीएम चेहरा घोषित कर सके। इसलिए ढाई ढाई साल का सीएम कार्यकाल  का फार्मूला पार्टी के लिए बेहतर रास्ता हो सकता है। इसमें सिद्धू और चन्नी दोनो को आसानी से साधा जा सकता है। यही वजह है कि पार्टी इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। 

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: कांग्रेस के एकमात्र हिंदू सांसद मनीष तिवारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर, ये बड़ी वजह तो नहीं

फॉर्मूले से बनेगी बात
हालांकि चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस को कवर करने वाले सीनियर पत्रकार संजीव शर्मा ने बताया कि इस फॉर्मूले पर केंद्रीय आलाकमान राजी हो सकता है। क्योंकि तब भी उनके हाथ में बहुत कुछ होगा। इस फॉर्मूले के बाद यह मुद्​दा कम से कम मतगणना तक तो थम ही जाएगा। बाद में यदि कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो विधायकों की राय से दोनों में से किसी एक को पहले ढाई साल के लिए सीएम बनाया जा सकता है। इसलिए इस फॉर्मूले की संभावना काफी ज्यादा लग रही है।

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: राहुल गांधी 6 फरवरी को लुधियाना में वर्चुअल रैली के दौरान CM चेहरे की करेंगे घोषणा

इसे भी पढ़ें-Punjab Assembly Election में Navjot Sidhu के सितारे गर्दिश में, डोर-टू-डोर कैंपेन में नहीं खुले दरवाजे, देखें

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev