पंजाब चुनाव : मिशन पंजाब पर PM मोदी, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में वर्चुअल रैली,कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह

Published : Feb 08, 2022, 08:58 AM IST
पंजाब चुनाव : मिशन पंजाब पर PM मोदी, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में वर्चुअल रैली,कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह

सार

अश्विनी शर्मा ने बताया कि पीएम की इस रैली के बाद पंजाब में कांग्रेस सरकार को उखाड़ने की तैयारी हो गई है। क्योंकि कांग्रेस ने पंजाब में किया ही कुछ नहीं है। सिर्फ झूठ बोलते हुए घोटाले किए हैं। अब वक्त आ गया कि पंजाब इसका जवाब कांग्रेस से ले। 

लुधियाना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज से मिशन पंजाब का आगाज करने जा रहे हैं। उनकी पहली वर्चुअल रैली लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में होने जा रही है। यह रैली 18 जगह दिखाई जाएगी। इसके इंतजाम कर लिए गए हैं। हर जगह एक हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। रैली की तैयारियों की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा (Ashwani Kumar Sharma) ने बताया कि इसे लेकर कार्यकर्ता और मतदाओं में जबरदस्त जोश है। इस वक्त पंजाब (Punjab) में भाजपा (BJP) के प्रति जबरदस्त क्रेज है। 

सरकार को उखाड़ने की तैयारी - बीजेपी
अश्विनी शर्मा ने बताया कि पीएम की इस रैली के बाद पंजाब में कांग्रेस सरकार को उखाड़ने की तैयारी हो गई है। क्योंकि कांग्रेस (Congress) ने पंजाब में किया ही कुछ नहीं है। सिर्फ झूठ बोलते हुए घोटाले किए हैं। अब वक्त आ गया कि पंजाब इसका जवाब कांग्रेस से ले। उन्होंने बताया कि रैली की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। क्योंकि कोरोना प्रोटोकोल अभी जारी है। इसलिए ज्यादा भीड़ नहीं कर सकते। इसे देखते हुए एक हजार लोगों को ही बुलाया गया है। 

अकेले दम चुनावी मैदान में भाजपा
भाजपा पहली बार पंजाब में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल संयुक्त भाजपा की सहयोगी पार्टी है। लेकिन इस बार भाजपा इन्हें लीड कर रही है। इस लिहाज से भाजपा की यह रैली और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है।

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: पंजाब मॉडल से नवजोत सिंह सिद्धू की तौबा, बोले फेशबुक पर डाल दूंगा, जिसे लेना है ले लो

पीएम की रैली, भाजपा नेताओं में उत्साह
भाजपा नेता इस रैली को लेकर खासे उत्साहित है। भाजपा के स्थानीय नेताओं की लंबे समय से यह मांग भी रही है कि पार्टी अब प्रदेश में अपना राजनीतिक आधार मजबूत करे। यह तभी संभव है, जब पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़े। इस बार उनकी यह मांग भी पूरी हो गई है। पार्टी नेतृत्व ने तो निर्णय ले लिया, अब कार्यकर्ताओं की बारी है कि वह इस निर्णय को सही करके दिखाए। 

बीजेपी का हर कार्यकर्ता मिशन पंजाब में जुटा
अश्वनी शर्मा ने बताया कि पार्टी का हर कार्यकर्ता मिशन पंजाब के लिए जी जान से जुटा हुआ है। हमें मतदाता का पूरा सहयोग मिल रहा है। इस वक्त पंजाब में बदलाव की लहर चल रही है। हमारी हर सीट पर पकड़ मजबूत हो रही है। आज होने वाली पीएम की यह रैली इस पकड को और ज्यादा मजबूती देगी। उन्होंने यह भी कि पंजाब का हर वर्ग चाहता है कि पंजाब में अब भाजपा की सरकार होनी चाहिए। अब तो बस मतदान के दिन का इंतजार है। क्योंकि कांग्रेस ने प्रदेश में न तो विकास कराया न ही यहां के सामाजिक सौहार्द की ओर ध्यान दिया। बस जात पात और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम किया है। कांग्रेस के नेता जहां पदों के पीछे भागते हैं, वहीं भाजपा का हर कार्यकर्ता व नेता समर्पित भाव से काम करता है। इसी मंत्र के साथ हम मतदाता के बीच जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: राहुल गांधी के साथ स्टेज शेयर करने वाले बिंद्रा और टिक्का BJP में शामिल

इसे भी पढ़ें-पंजाब में चुनाव आयोग सख्त, AAP की शिकायत पर सुखबीर बादल और फरीदकोट प्रत्याशी बंटी रोमाना पर FIR, जानें वजह

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?