पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने सिद्धू को दिया एक और झटका: उत्तराखंड के स्टार प्रचारकों में CM चन्नी इन और नवजोत आउट

Published : Feb 02, 2022, 07:52 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 07:59 PM IST
पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने सिद्धू को दिया एक और झटका: उत्तराखंड के स्टार प्रचारकों में CM चन्नी इन और नवजोत आउट

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन होगा इस पर पार्टी हाई कमान जल्द ही फैसला लेंगे। लेकिन उससे पहले पार्टी ने पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक और तगड़ा झटका दिया है। अब उत्तराखंड चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने जो लिस्ट तैयार की है, इसमें सिद्धू का नाम ही नहीं है। 

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन होगा इस पर पार्टी हाई कमान जल्द ही फैसला लेंगे। लेकिन उससे पहले पार्टी ने पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक और तगड़ा झटका दिया है। अब उत्तराखंड चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने जो लिस्ट तैयार की है, इसमें सिद्धू का नाम ही नहीं है। जबकि चरणजीत सिंह चन्नी को इसमें जगह दी गई है। 

सुनील जाखड़ ने एक बयान सियासत को गर्म कर दिया
सिद्धू  को लगातार झटके पर झटके मिल रहे हैं। इस पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर नेता सुनील जाखड़ ने एक बयान देकर फिर सियासत को गर्म कर दिया है। उन्होंने पंजाबी में बोला, चल्दी रेस बिच घोड़े नहीं बदले जांदे, यानी कि जब रेस हो रही है तो घोड़ा नहीं बदला जा सकता। इसलिए चन्नी को एक और मौका मिलना चाहिए। 

पंजाब कांग्रेस में तेजी से बदल रहीं परिस्थितियां
कांग्रेस में यह बयान तब आ रहे हैं, जब सिद्धू वैष्णो माता के दरबार में हैं। आज ही कांग्रेस ने अपना कैंपेन वीडियो जारी किया। जिसमें सिद्धू और चन्नी को बराबर तरजीह दी गई। लेकिन इसके बाद तेजी से परिस्थितियां बदली। बाद दोपहर उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी हुई। इसमें सिद्धू का नाम नहीं है। शाम को जाखड़ का बयान आ गया।

जाखड़ बोले-चन्नी को सीएम फेस घोषित कर दिया जाना चाहिए
सुनील जाखड़ कहा कि मेरे ख्याल से चन्नी को सीएम फेस घोषित कर दिया जाना चाहिए। उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने इशारे इशारे में बोल दिया कि सिद्धू को सीएम फेस घोषित करना सही नहीं होगी। रेस में घोड़े बदलने के बयान के पीछे उनका यही मतलब है। उनके कहने का आशय यह है कि चुनाव चल रहे हैं, अब सीएम का चेहरा बदलना सही नहीं है। इसलिए जो चल रहा है वहीं चलता रहना चाहिए। हालांकि सुबह उन्होंने कहा था, चन्नी को  मात्र दो वोट मिले थे। फिर भी उन्हें सीएम बना दिया गया। इसके बाद दिन भर उनके इस बयान की चर्चा होती रही। शाम होते होते स्थिति बदलती चली गई। 

सिद्धू के लिए अब कांग्रेस मुश्किलें बढ़ा रही
 यह सभी परिस्थिति दर्शा रही है कि सिद्धू के लिए अब कांग्रेस में मुश्किल होने वाली है। जिस तरह से सिद्धू पार्टी कै भीतर घिर रहे हैं, वही उन्हें पार्टी के बाहर अकाली दल ने घेर लिया। इस सब से सिद्धू की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जानकार यह मान कर चल रहे हैं कि चन्नी ही अब कांग्रेस कस सीएम फेस होंगे। इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है। 

सिद्धू के लिए यह अच्छा शगुन नहीं...
सुबह से चले आ रहे घटनाक्रम बता रहे हैं कि सिद्धू को लेकर अब कांग्रेस में अब कुछ अलग चल रहा है। जो कम से कम सिद्धू के लिए अच्छा शगुन तो नहीं माना जा रहा है। अब सिद्धू के विरोधी भी सक्रिय हो गए हैं।  उन पर अब चोरो ओर से हमला हो रहा है। जिससे निकलने का रास्ता फिलहाल सिद्धू को नजर नहीं आ रहा है।

पंजाब चुनाव:सिद्धू बोले- CM Face ना बन जाऊं, इसलिए मरी मां को कब्र से निकाल रहे, जानें मजीठिया को कैसे चेताया?

पंजाब चुनाव में कांग्रेस का CM फेस कौन? सिद्धू या चन्नी, दोनों में क्या खूबियां-क्या मुश्किलें, जानें सब कुछ

पंजाब चुनाव: सुखदेव सिंह ढींढसा की PM Modi के साथ मीटिंग, क्या BJP भी CM Face की घोषणा करने जा रही?

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

AK-47, मैगज़ीन और विदेशी पिस्टल: भारत-पाक बॉर्डर पर हथियारों का भंडार, किस हमले की थी तैयारी?
Chandigarh Mausam Today: पंजाब वालों सावधान! चंडीगढ़-अमृतसर में दिखेगा ठंड का प्रचंड रूप