पंजाब चुनाव के आखिरी दौर में पूर्व PM मनमोहन सिंह ने मारी एंट्री, वीडियो जारी करते हुए कहीं ये 10 बड़ी बातें

अब पंजाब के चुनावी महौल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एंट्री मारी है। अभी तक वह चुप थे, लेकिन गुरुवार को उन्होंने वीडियो जारी कर चुनाव में जोरदार एंट्री मारी है। पूर्व पीएम ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का राष्ट्रवाद नकली है। चीनी फौज भारतीय सीमा में बैठी है 

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2022 7:56 AM IST / Updated: Feb 17 2022, 01:43 PM IST

चंडीगढ़. पंजाब विधासभा चुनाव के मतदान की तारीख अब नजदीक आ गई है। राजनीतिक पार्टियों के पास प्रचार-प्रसार करने के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है। अब सूबे के चुनावी महौल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एंट्री मारी है। अभी तक वह चुप थे, लेकिन गुरुवार को उन्होंने वीडियो जारी कर चुनाव में जोरदार एंट्री मारी है। पूर्व पीएम ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का राष्ट्रवाद नकली है। चीनी फौज भारतीय सीमा में बैठी है 

'फूट डालो और राज करो' की नीति चला रही सरकार...
1. पूर्व पीएम ने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की नीति 'फूट डालो और राज करो' चल रही है। उन्होंने कहा कि हर बात पर झूठ बोला जा रहा है। यहां तक की देश की सीमा पर चीन की सीमा डेरा डाले बैठी है। इस पर सरकार बात नहीं कर रही है।    

Latest Videos

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव : पठानकोट में विपक्षी दलों पर बरसे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस और आप एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

2. भाजपा सरकार को देश के संविधान पर भरोसा नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। सरकार देश के अंदर ही नहीं बल्कि विदेश नीति के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह से फेल हुई है।इस सब की जिम्मेदारी लेने की बजाय यह सरकार नेहरू को जिम्मेदारठहरा रही है। 

''मैंने कम बोला और काम ज्यादा किया''
3.मनमोहन सिंह ने कहा कि कोरोना से निपटने में सरकार नाकाम रही है। अर्थव्यवस्था तेजी से कमजोर हो रही है, महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं, फिर भी सरकार अपनी नाकामी मानने को तैयार नहीं है।

4. उन्होंने कहा कि, मैंने कम बोला और काम ज्यादा किया मैं मानता हूं कि पीएम के पद का एक खास महत्व होता है। इतिहास पर दोष लगाकर अपने गुनाह कम नहीं हो सकते। पीएम के तौर पर काम कर मैंने ज्यादा बोलने की जगह काम को तरजीह दी। हमने सियासी लाभ के लिए देश को नहीं बांटा। कभी सच पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की।

यह भी पढ़ें-पंजाब चुनाव : किसान संगठनों के विरोध के बीच अबोहर में पीएम मोदी की रैली, नेशनल हाइवे बंद, कई रुट डायवर्ट

मनमोहन सिंह ने कहा-मेरी इच्छा थी, जो चाहकर पूरा नहीं कर पा रहा
5. डॉ. सिंह ने कहा कि चुनावी माहौल में पंजाब की जनता के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। इनका मुकाबला ठीक तरीके से करना जरूरी है।

6. कांग्रेस ही पंजाब में किसानों की खुशहाली और बेरोजगारी को दूर कर सकती है। पंजाब के वोटरों को इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

7. पीएम ने कहा कि भारत आज एक अहम मोड़ पर खड़ा है। देश में के पांच राज्यों में चुनाव हैं, जनता को सही फैसला लेना चाहिए।

8. मेरी बड़ी इच्छा थी कि मैं पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर के भाई-बहनों के साथ देश और राज्य के हालात के बारे में चर्चा करूं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह की वजह से इसी तरह संबोधित कर रहे हैं।

पंजाब की सुरक्षा और किसान आंदोलन पर भी दिया जवाब
9. पंजाब की सुरक्षा के मामले पर उन्होंने कहा- सुरक्षा के नाम पर पंजाब के CM चरणजीत चन्नी और यहां के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की गई। जो एकदम गलत है।

पंजाबियों की दिलेरी, बहादुरी, देशभक्ति को बदमान किया
10. मनमोहन सिंह ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर कहा कि आंदोलन के दौरान भी पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने की कोशिश की गई। जिन पंजाबियों की दिलेरी, बहादुरी, देशभक्ति और कुर्बानी को पूरी दुनिया सलाम करती है।

20 फरवरी को होगी वोटिंग
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। यहां एक ही चरण में वोटिंग होने जा रही हैं। वही 10 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी। इससे पहले 14 फरवरी को चुनाव होना था, लेकिन राज्य के  सभी दलों के साथ बैठक के बाद चुनाव आयोग ने पोलिंग डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। 16 फरवरी को रविदास जयंती होने के चलते राजनीतिक दलों ने चुनाव टालने की मांग की थी। इस बार पंजाब में कांग्रेस सत्ता में वापसी की राह देख रही है तो आम आदमी पार्टी, अकाली दल गठबंधन, बीजेपी गठबंधन के साथ-साथ किसान मोर्चे भी कांग्रेस को टक्कर मिल रही है।

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव : AAP को वोट कन्वर्ट करने में आ रही चुनौती, कांग्रेस की राह में अपने ही रोड़े, जानें भाजपा का हाल

इसे भी पढ़ें-जेपी नड्डा बोले- पंजाब में विकास Vs विनाश के बीच चुनाव, छोटी मानसिकता वाले समझौते की स्थिति में ला देंगे

 

Share this article
click me!

Latest Videos

New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri